छापेमारी में पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब सहित दो गिरफ्तार किए साहबनगर में घरों में खुलेआम बनायी जा रही है कच्ची शराब
![]() |
| फोटो-साहबनगर में छापेमारी कर शराब बनाने वालो को पकड़कर ले जाती पुलिस |
महेश पंवार / रायवाला।
रायवाला पुलिस ने साहबनगर में क्षेत्र में कई घरों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और एक पुरूष को दस दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कच्ची शराब बनाने और पिलाने को लेकर साहबनगर क्षेत्र पहले से ही चर्चाओं में रहा है। कच्ची शराब बनाए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपनिरीक्षक विनोद कुमार कांस्टेबल राकेश पंवार और सचिन सैनी के साथ साहबनगर में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को जैसा बताया गया था पुलिस ने वैसा ही पाया। जैसे ही पुलिस टीम एक घर के भीतर घुसी वहां शराब पिलाने का धंधा चल रहा था। पुलिस को देख वहां बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने कई घरों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और एक पुरूष को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दस दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ी गयी महिला की पहचान शिक्षा देवी पत्नी रूप सिंह और चन्द्र बहादुर पुत्र नर बहादुर थापा के रूप में हुई है
प्रिंट से अधिक दाम पर बेच रहे शराब
रायवाला।देहरादून में जहरीली शराब कांड के बाद रायवाला स्थित देशी शराब को बंद करा दिया गया है। लेकिन अंग्रेजी शराब की दुकान पर खुलेआम ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि देशी शराब की दुकान बंद होने के कारण अंग्रेजी की दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी है जिसके चलते अब ग्राहकों से मनमाफिक दाम वसूले जा रहे है। बता दें कि देहरादून कांड शराब कांड के बाद रायवाला स्थित देशी शराब का ठेका तीसरे दिन भी बंद रहा।
