44वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ शुभारम्भ! ये रहा खास
वाचस्पति रयाल/नरेंद्र नगर।
नरेन्द्रनगर में 44वें सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का का बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डा०हरक सिंह रावत ने ध्वज फहरा कर और दीप प्रज्वलित कर किया, इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व नगर पालिका अध्यक्ष भी मौजूद रहे, उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित, वही दिन तक रुक-रुक कर होती रही वर्षा के बावजूद लोगों में मेले के प्रति दिखा भारी उत्साह दिखा। 44वें सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 6 अक्टूबर तक चलेगा।
मेले की खास बात यह भी रही कि नरेंद्र नगर विधानसभा के निवासी आईएएस रविंद्र सिंह पंवार सचिव महिला सशक्तिकरण भारत सरकार एवं टिहरी जिले प्रताप नगर के निवासी आइएफएस इंस्पेक्टर जनरल वाइल्ड लाइफ भारत सरकार मनमोहन सिंह नेगी (दोनों) राइका नरेंद्र नगर में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त रहे इस मौके पर मेले में शामिल हुए, प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी इंटर कॉलेज अंदर नगर में इन्हीं के साथ पढ़े थे, तीनों अधिकारियों ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, इस मौके पर टिहरी जनपद की निवासी एवरेस्ट विजेता अमीषा चैहान, पंवार व नेगी(तीनों)को मेला समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मेले के उ़द्धघाटन समारोह में प्राथमिक,माध्यमिक तथा उच्च वर्ग की तीन वर्गों में आयोजित की गई, विद्यालयों की प्रतियोगितात्मक झांकियों का प्रदर्शन ,पीएसी बैंड प्लाटून की टुकड़ी कर रही थी झांकी प्रदर्शन की अगुवाई भी मेले में हुई, ये झांकीयाॅ क्षेत्र व देश की पौराणिक संस्कृति तथा देश प्रेम से ओतप्रोत विषय-वस्तु पर आधारित थी। मेले के उद्घाटन से पूर्व सुबह मेला समिति के पदाधिकारियों ने सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी मंदिर जा कर पूजा अर्चना की और मां कुंजापुरी से सभी के सुख और समृद्धि की कामना की।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टालों का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ हरक सिंह रावत व मेला संरक्षक तथा क्षेत्रीय विधायक को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटने के साथ ही किया, मुख्य अतिथि रावत व मेला संरक्षक उनियाल ने पांडाल में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया, शहीद स्थल पर जाकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा उत्तराखंड राज्य में शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया गया, डॉ हरक सिंह रावत ने कुंजापुरी मेले में सहयोग के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की, इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 47 करोड़ से बनने वाली विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास, विगत तीन दिनों से निरंतर हो रही वर्षा आज दिन तक भी जारी रही जिससे मेला समय से प्रारंभ नहीं हो सका।
