खेल-खेल में छात्रों का विवाद, एक छात्र की मौत।

खेल-खेल में छात्रों का विवाद, एक छात्र की मौत। 
हरीश थपलियाल/ उत्तरकाशी।
मोरी में दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस दौरान मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को अपने संरक्षण में ले लिया है। वहीं घटना बाद कॉलेज  में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, साथ ही डीएम और एसपी ने पुलिस टीम को माहौल शांत रखने के निर्देश दिए, जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में स्कूल की छुट्टी के दौरान कक्षा नौ के दो छात्रों में मारपीट हो गई थी 
मारपीट की जानकारी मिलते ही जैसे ही शिक्षक मौके पर पहुंचे, तब तक एक छात्र गंभीर घायल हो चुका था, शिक्षकों ने घायल छात्र को पीएचसी मोरी पहुंचाया, जहां से छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां छात्र ने दम तोड़ दिया, वहीं छात्र की मौत के बाद से मोरी में तनाव का माहौल बना हुआ है, किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस- प्रशासन मौके पर डटी रही।
 जानकारी मिली की रविवार को एसपी पंकज भट्ट मौके पर पँहुचें, आरोपी छात्र को पुलिस ने अपने सरक्षंण में ले लिया है।  साथ ही मृतक छात्र का पीएम भी करा लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेल-खेल में दोनों छात्रों का झगड़ा बड़ा !जिसमें एक की मौत हुई। अब बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले छात्रों के परिजनों का आपसी समझौता हो गया है। लेकिन आरोपी छात्र अभी भी कानून शिकंजे में है। पूरे मामले पर अब डीएम औऱ एसपी ने राहत की सांस ली है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇