एक्सक्लूसिव! प्रधान प्रत्याशी के नाम से फर्जी व्हाटसएप्प बना दी वोटरों को गाली! पुलिस के पास पहुची शिकायत..
![]() |
| प्रधान पद के दावेदार पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट |
महेश पंवार / रायवाला।
अगर आप पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं तो इस खबर को पढ़ सावधान हो जाईये, कहीं आपके नाम से कोई इस तरह से सोशल मीडिया में फर्जी एकाउन्ट बना उल्टी सीधी बातें कर चुनाव से पहले ही आपकी छवि धूमिल न कर दे, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे है। प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। चुनाव के इस दौर में सोशल मीडिया का दुरूपयोग भी किया जा रहा है।
मामला गौहरीमाफी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। गौहरीमाफी से प्रधान पद की दावेदारी कर रहे एक प्रत्याशी का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पीड़ित ने रायवाला थाने में शिकायत दर्ज करायी है। गौहरीमाफी निवासी देवेंद्र सेमवाल ने रायवाला पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया है कि वह गौहरीमाफी ग्राम सभा से प्रधान पद की दावेदारी कर रहा हूं। सेमवाल का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके नाम से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उससे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए चैटिंग की। आरोप है कि व्हाट्सएप् पर हुई चैटिंग के स्क्रीन शार्ट को फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर पोस्ट कर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
