बद्री-केदार यात्रा पर थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत..

बद्री-केदार यात्रा पर थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत..
केदारनाथ में थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत
केदारनाथ में थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत
हरीश चन्द्र/रूद्रप्रयाग
आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत आज बद्री-केदार यात्रा पर हैं, आज सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर जनरल रावत सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ वीवीआईपी हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे मंदिर पहुंचे। यहां सेना के प्रोटोकॉल के तहत उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य पुजारी केदार लिंग ने जनरल रावत के हाथों बाबा केदार की पूजा करवाई।इसके बाद वे गर्भगृह से बाहर आए और मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने श्रद्धालुओं, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती व पुरोहितों से बातचीत कर यात्रा के बारे में पूछा। सेना प्रमुख ने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए दिव्य शिला के दर्शन भी किए। करीब डेढ़ घंटे वो बाबा केदार की पूजा अर्चना अर्चना करने के बाद करीब 10 बजकर 50 मिनट पर थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत बद्रीनाथ के लिए रवाना होने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुँचे। 

सुबह 10.30 बजे सेना प्रमुख जनरल रावत केदारनाथ से जोशीमठ के लिए रवाना हुए। उनके साथ दो अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पोस्ती ने जनरल रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में वरियता देने की मांग की, जिससे अधिक से अधिक को रोजगार मिल सके।रूद्रप्रयाग और चमोली जिला प्रशासन ने थल सेनाध्यक्ष के दौरे को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किये थे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇