नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ मामले पर कलयुगी बाप गिरफ्तार
![]() |
| फोटो- सलाखों के पीछे कलयुगी बाप। |
हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी।
चिन्यालीसौड़ के विकासखंड क्षेत्र के एक गांव में एक कलयुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।।। नाबालिग की मां और बेटे ने बधाणगांव राजस्व चौकी में इसकी तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
राजस्व उपनिरीक्षक कुसुमलता पंवार ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीते 16 सितंबर को रात को एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया, बेटी के विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। जब इसकी भनक बेटी की मां को लगी तो बुधवार को नाबालिग बेटी की मां ने चौकी में आकर तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
क़ानूनगौ दिनेश नाथ ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
