कार लेकर देहरादून से पेरिस पहुंचा युवक! एफिल टॉवर के सामने लहराया तिरंगा..
![]() |
| एफिल टॉवर के सामने लहराया तिरंगा |
महेश पंवार/देहरादून।
"मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है"
"पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है.."
ये दो पंक्तियां ऋषिकेश के लाभांशु शर्मा पर बिलकुल सटिक बैठती हैं, रेसलिंग स्पोर्ट्स से जुड़े देहरादून से लाभांशु शर्मा के इन्ही हौसलों को देख दुनिया भर के लोग चकित हैं, लाभांशु शर्मा अपनी इनोवा कार को लेकर विश्व भ्रमण पर निकले हैं, और बीते सप्ताह उन्होने देहरादून से पेरिस तक इसी कार से जा पहुचे हैं, और पेरिस के एफिल टॉवर के सामने उन्होने देश की शान तिरंगा लहरा दिया। बकायदा इसका उन्होने अपनी सोशल मीडिया से विडियो भी पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख रहे हैं।
देखिए- कार लेकर देहरादून से पेरिस पहुंचे लाभांशु शर्मा का विडियो
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन लाभांशु राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सम्मानित हो चुके ऋषिकेश के लाभांशु शर्मा अब तक 25 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं, आपकों बता दें कि लाभांशु को 2 अगस्त को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून से इसी इनोवा कार में वल्र्ड टूर पर रवाना किया था। लाभांशु शर्मा ने ये वल्र्ड टूर विश्व शांति के लिए कर रहे हैं, जिसमें उनके भाई व पिता भी उनके साथ हैं, अपने टूर के दौरान वो सैंकड़ों देशों की यात्रा कर चुके हैं, और अपने अनुभवों को ऑनलाइन साझा भी कर रहे हैं, दो महीने की यात्रा के बाद वो फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे और एफिल टॉवर के पास उत्तराखंड के नंबर वाली कार खड़ी कर के एक शानदार वीडियो बनाया। अब लाभांशु का विडियों और फोटो फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, लोग उनके हौसले को को सलाम करते हुए उन्हे आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाऐं दे रहे हैं, लाखों की संख्या में लोग इस युवा के सन्देश को सोशल मीडिया में देख रहे हैं, ऐसे में पहाड़ी खबरनामा की तरफ से भी देवभूमि के युवा लाभांशु को वल्र्ड टूर की हार्दिक शुभकामनाऐं..
