खुशखबरी! जिला रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन अण्डर-23 क्रिकेट टीम का पंजीकरण कल से..
रूद्रप्रयाग।
क्रिकेट को भारत में धर्म का दर्जा दिया जाता है। इसे खेल से बढ़कर माना जाता है, और क्रिकेटर्स को माना जाता है भगवान। बॉलीवुड के बाद क्रिकेट ही है, जो कि लोगों को एक साथ जोड़ता है। क्रिकेटर्स और उनके स्टारडम से तो सभी वाकिफ हैं। अब ये स्टारडम हासिल करने का मौका उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर्स के पास भी है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद राज्य क्रिकेट खिलाड़ियों का के लिए किक्रेट जगत में कदम रखने के द्वार खुल चुके हैं, इसी के परिणाम स्वरूप रूद्रप्रयाग में किक्रेट खिलाडियों के लिए सुनहरा अवसर है।
रूद्रप्रयाग जिले में खिलाडियों के लिए जिला रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन जिला रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 23 बालक वर्ग का चयन 6 और 7 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि के मैदान में किया जाएगा, वही 1 से 5 तक खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा। चयन के बाद मण्डल स्तर पर इनका चयन देहरादून में 9 और 10 अक्टूबर को होगा।
बीसीसीआई के मानकों का पालन करते हुए फार्म की फीस 300 रुपये रखी गई है। फार्म खरीदते वक्त खिलाड़ी तीन सौ से ज्यादा रुपये ना दें। कोई अगर फार्म के लिए तीन सौ रुपये से ज्यादा मांगता है तो सीएयू के पदाधिकारियों से शिकायत करें। पुरुष सीनियर टीम चयन के लिए सीएयू ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रूपरेखा तैयार कर सभी जिला संघों को भेज दी गई है। जिला संघों से कहा गया है कि वो प्राइमरी लेवल पर ट्रायल करा लें। उदीयमान खिलाड़ियों का सेलेक्शन करें और लिस्ट को मंडल ट्रायल के लिए भेज दें। मंडल ट्रायल कुमाऊं और गढ़वाल में होंगे। गढ़वाल मंडल के ट्रायल देहरादून में होंगे। कुमाऊं के मंडल ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को काशीपुर जाना होगा। जो खिलाड़ी मंडल से सेलेक्ट होकर आएंगे उन्हें दून में ट्रायल देना होगा। बीसीसीआई से आए चयनकर्ताओं की मौजूदगी में ट्रायल होगा। यहीं फाइनल सेलेक्शन होगा। टीम का चयन कर खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को निम्न प्रमाणपत्र चाहिए।
1 दो साल पहले का जन्म प्रमाण पत्र
2 हाईस्कूल का प्रमाण पत्रध्पासपोर्ट
3 हाईस्कूल पास अगर कोई खिलाड़ी नही है तो उनको जन्म प्रमाण पत्र के साथ अंतिम शैकक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य से प्रमाणित बोनाफाइट या टीसी लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी आप निम्न लोगों से प्राप्त कर सकते हैं-
1 अरुण तिवारी सचिव रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसएशन- 9412058265
2 कमलेश जमलोकी कार्यकारी अध्यक्ष रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एससिएशन- 9756886858
3 त्रिभुवन सिंह बिष्ट मीडिया प्रभारी रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एससिएशन- 9997784566
4 सुरेन्द्र सिंह राणा सह मीडिया प्रभारी रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एससिएशन- 8958890798
===============================
महिला अंडर 23 का चयन 10 और 11 को किया जाएगा और 9 और 10 को पंजीकरण होगा, महिला ओ का सीधा चयन हल्द्वानी में होगा, अंडर 19 बालिका वर्ग का चयन हल्द्वानी में 12 और 13 को होगा 11 व 12 को फार्म उपलब्ध होंगे इनका चयन भी सीधे होगा। अधिक जानकारी के लिए आप श्री दीपक मेहरा 9758851484 से संपर्क कर सकते हैं।
