पौड़ी के कल्जीखाल में मिनी सचिवालय देहरादून की मल्टीप्लेक्स बिल्डिंगों को दे रहा मात!

पौड़ी के कल्जीखाल में मिनी सचिवालय देहरादून की मल्टीप्लेक्स बिल्डिंगों को दे रहा मात!
पौड़ी जिले के कल्जीखाल का ब्लाक मुख्यालय का भवन
पौड़ी जिले के कल्जीखाल का ब्लाक मुख्यालय का भवन
हरीश थपलियाल/पौड़ी।
चोंकिये नही! यह बैंगलोर स्थित इन्फोसिस या विप्रो कंपनी का कॉरपोरेट दफ्तर नहीं है। बल्कि यह है  पौड़ी जिले के कल्जीखाल का ब्लाक मुख्यालय का भवन है।  जो अस्थायी राजधानी देहरादून में बनी मल्टीप्लेक्स बिल्डिंगों को भी मात दे रहा है। साढ़े चार करोड़ की लागत से निर्मित 500 सीटर ऑडिटोरियम वाले इस मिनी सचिवालय में वह तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जो महानगर के किसी कॉरपोरेट दफ्तर में होती हैं। 


खास बात यह कि ब्लाक मुख्यालय को सीधे हेलीकॉप्टर सेवा भी जोड़ा गया है। जो हेलीपैड पास ही में मौजूद है। ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में बाजार से करीब दो किमी दूर जिला मुख्यालय पौड़ी को जोड़ने वाले मार्ग पर सुंदर प्राकृतिक वातावरण में बना यह भवन उधर से गुजरने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। मुख्य सड़क पर किसी कॉरपोरेट कंपनी के प्रवेश द्वार जैसा गेट और बड़े मैदान में खड़ी इस तीन मंजिला इमारत के अंदर आरसीसी और बाहर प्री-फेब्रिकेशन का कार्य इस सुदूर क्षेत्र में भी महानगरीय अहसास कराता है। 
कल्जीखालब्लाक मुख्यालय
कल्जीखालब्लाक मुख्यालय 
बीते साल तैयार हुए इस मिनी सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधि भी कॉरपोरेट स्टाइल में ही अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास का खाका खींचते हैं। लेकिन यह सब  प्रमुख क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल महेंद्र सिंह राणा के विजन से संभव हो सका है। महेंद्र सिंह राणा दो बार निर्विरोध प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुने गए हैं। और इस बार के पंचायत चुनाव में भी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख राणा को अपनी प्रतिभा और कुशल नेतृत्व के बूते   23 अप्रैल 2013  को  भारत सरकार के तत्कालीन केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री देव किशोर चन्‍द साथ ही वर्ष 2017 में  केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों सम्‍मानित भी हो चुके हैं। 


प्रमुख क्षेत्र पंचायत महेंद्र सिंह राणा का मानना है की राज्य बनने के बाद गांवों की अवधारणा भी बदली है। गांवों में रह रहे और महानगरों में बसे प्रवासी अपने गांवों में भवन निर्माण की इस नई तकनीकी का उपयोग करें, इसीलिए ब्लाक मुख्यालय भवन का विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। यह गांवों की पुनरू बसागत के साथ पहाड़ में पर्यटन की संभावना के लिए भी मॉडल साबित होगा।
श्रीनगर में रहे लोनिवि के तत्कालीन अधिशाषी अभियंता सुरेश तोमर  ने बताया की कल्जीखाल ब्लॉक मुख्यालय का भवन की कार्यदायी संस्था लोनीवि प्रांतीय खंड पौड़ी रही है। महेंद्र सिंह राणा प्रदेश के लिए एक विजनरी पंचायत प्रतिनिधि साबित हुए हैं। ब्लॉक मुख्यालय का भवन  पहाड़ के विकास की नई अवधारणा को प्रदर्शित करती है। इसका यह भी संदेश है कि अगर हम विकास की सोच के साथ कार्य करें तो पहाड़ की दुरूह परिस्थितिया भी हमारी राह में बाधा नहीं बन सकती। पलायन की मार से सर्वाधिक प्रभावित पौड़ी गढ़वाल जिले में विकास की बुनियाद इसी अंदाज में रखनी होगी।
ब्लॉक मुख्यालय के भवन में  यह हैं सुविधाएं 

---------------------------------------------------------
  • ब्लाक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी के लिए सुविधा-संपन्न हाइटेक कार्यालय।
  • ब्लाक से संबंधित विभागों के लिए अलग-अलग सभागार।
  • सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए कैंटीन की सुविधा।
  • भवन के अंदर और बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा।अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇