तेरह साल की नाबालिग बच्ची पांच माह की गर्भवती! मुकदमा दर्ज पर आरोपी हुआ फरार..

तेरह साल की नाबालिग बच्ची पांच माह की गर्भवती! मुकदमा दर्ज पर आरोपी हुआ फरार..
तेरह साल की नाबालिग बच्ची पांच माह की गर्भवती
सांकेतिक फोटो
शैलेन्द्र कुमार सिंह/ऊधमसिंह नगर। 
ऊधमसिंह नगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिले के कालीनगर क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 5 माह से गर्भवती बनाने का घृणित मामला प्रकाश में आया है, मामले मेें पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन इससे पहले मामले की भनक लगते ही आरोपी फर्नीचर की दुकानदार 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह नेगी फरार हो गया है। पुलिस अब आरोपी युवक की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। 


पूरा मामला ऊधमसिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर का है जहां कालीनगर में 13 वर्षीय नीतू (काल्पनिक नाम) के परिजनों के उस समय पैरों तले जमीन खिसक गयी जब उन्हे अपने 13 बर्षीय नाबालिग बेटी के गर्भवती होने का पता चला, परिजनों के अनुसार उनके घर के पास ही फर्नीचर की दुकानदार 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह नेगी रहता है, जिसने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग नीतू (काल्पनिक नाम) के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नही लगी, कि उनकी मासूम बेटी उस राक्षस की हवस का शिकार बन रही है, परिजनों को भी पूरे मामले का तब चल पाया जब बीते रविवार को नाबलिग बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत शुरू हुई। 


13 वर्षीय नीतू (काल्पनिक नाम) को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजना से डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन परिजनों के पैरो के नीचे की जमीन तब खिसक गयी जब डाक्टर ने उन्हे बताया कि उनकी बेटी के पेटदर्द का कारण उसका पांच माह की गर्भवती होना है। पूरे मामले का पता चलने के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने  थाना दिनेशपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों के शिकायत के तत्काल बाद पुलिस सक्रिय हो गई और एक युवक के खिलाफ दिनेशपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने के बाद से ही आरोपी फर्नीचर की दुकानदार 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह नेगी फरार हो गया है। फिलहाल इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
फर्नीचर की दुकान में बुरादा लेने गई थी बच्ची- 

पीड़ित बच्ची के पिता का आरोप है कि उनके घर के सामने फर्नीचर की दुकानदार 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह नेगी ने टाॅफी बिस्कुट देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बुर्जुग दुकानदार ने अपने शोरूम में पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, दुकानदार इसके बाद भी कई बार बच्ची के दुष्कर्म करता रहा, जिसके बाद डर कारण पीड़िता ने किसी भी भी घटना की जानकारी नही दी, और पीड़िता के गर्भवती होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सका। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇