रूद्रप्रयाग- ढोल-दमों गाजे बाजे के साथ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी..

रूद्रप्रयाग- ढोल-दमों गाजे बाजे के साथ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी..
विडियो- देखिए गाजे बाजे के साथ ग्रामीण क्षेत्र मे लक्ष्मी देवी का चुनाव प्रचार। 
भूपेन्द्र भण्डारी/रूद्रप्रयाग। 
उत्तराखण्ड़ के हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव का समय है, ऐसे में नामांकन करवाने के बाद अब प्रत्याशी प्रचार अभियान में किसी तरह की कमी नही रखना चाहते, यही कारण है कि अब अपनी जीत को पक्की बनाने के लिए प्रत्याशी ढोल-बाजों के साथ चुनाव मैदान में प्रचार में उतर रहे हैं, रूद्रप्रयाग में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, ताजा विडियो जिला पंचायत वार्ड चोपता से है जहां जिला पंचायत वार्ड चोपता से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी चुनाव के चुनाव प्रचार की है।

आपको बतादेें कि लक्ष्मी देवी इससे पूर्व भी क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोड़ी क्यूड़ी रह चुकी हैं, इस बार चुनाव में वो अपने पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते हुए पांच सालों तक किए गये विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जा रही हैं, लक्ष्मी देवी का कहना है कि जनता का भूरपूर प्यार व जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा है, क्यों क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के दौरान भी वह हर दुख सुख में जनता के बीच रही, उनके पांच साल के कार्यकाल के दौरान घिमतोड़ी क्यूड़ी में कई विकास कार्य हुए, जिसकी जनता सराहना कर रही है और उन्हे अब जिला पंचायत सदस्य बना बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए स्वयं कह रही है, लक्ष्मी देवी का कहना है कि जनता इस बाद अगर उन्हे अवसर देती है तो वो पूरे जिला पंचायत वार्ड चोपता के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇