हरक सिंह का कोटद्वार पर नही ध्यान! सुरेन्द्र नेगी जगाने के लिए करेंगे सत्याग्रह आंदोलन..
दलीप कश्यप/कोटद्वार।
कोटद्वार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और नशे के काले कारोबार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने चिंता जताई है, जिसमे आज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकारों से रूबरू होकर कोटद्वार की दुर्दशा पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने आपराधिक गढ़ बन रहे कोटद्वार के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री हरक सिंह रावत को जिम्मेदार ठहराया।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार में पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी भूल चुका है। जिस कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में नशे का काला कारोबार चल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा चुकी है। अगर क्षेत्रीय विधायक अपनी विधानसभा में ध्यान देते और प्रशासन से फीड बेक लेते रहते तो आज कोटद्वार की जनता को ऐसे दिन नही देखने पड़ते। अब प्रदेश सरकार को जगाने के लिए कोंग्रेस 2 अक्टूबर से सत्याग्रह आंदोलन करेगी।
