नामांकन के लिए जा रही बोलेरों वाहन खाई मे गिरी! तीन की मौत 6 घायल..
मनमोहन रावत बूढ़ा केदार/ टिहरी
टिहरी जनपद के केपार्स से घनसाली की तरफ आ रही बोलेरो वाहन UK07 TC 2075 छतियाडा के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों की मौत और 6लोग गम्भीररूप से घायल हो गये।
टिहरी जिले के तहसील बालगंगा के समीप के केपार्स गांव केे पास छती्यारा बैंड पर महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर uk07 टी सी 2075 दुर्घटनाग्रस्त हो गई 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं जिन को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर भेज दिया गया है जिसमें एक की हालात बिल्कुल नाजुक बनी हुई है बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि सभी लोग नामांकन के लिए विकासखंड भिलंगना जा रहे थे इस दुर्घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार इसमें सवार सभी लोग नामांकन के लिए जा रहे थे।
उक्त सूचना पर मौके पर पहूँचे पुलिस बल के द्वारा घायलों को अस्पताल हेतु भिजवा दिया गया है तथा शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
मृतक-3
1- बीरबल पुत्र अब्बल सिंह, उम्र 40 लगभग, निवासी केपार्ष
2- सब्बल लाल पुत्र गंगा दास 35 लगभग, निवासी केपार्ष
3- शौकीन राणा पुत्र बच्चन सिंह 50 वर्ष लगभग, निवासी केपार्ष
घायल-6
1 नीरज कठैत पुत्र धनवीर सिंह, उम्र 22 वर्ष लगभग, निवासी सेम बासर(ड्राइवर)
2- संतोष पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी केपार्ष, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा
3- नीरज पुत्र प्रकाश, उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त
4- विजयपाल पुत्र दिनेश सिंह, उम्र 17 वर्ष, निवासी उपरोक्त
5- प्रदीप लाल पुत्र शांतिलाल, उम्र 24, निवासी उपरोक्त
6- उमेश सिंह पुत्र नामालूम, 30 वर्ष लगभग, निवासी उपरोक्त

