24 से श्रीराम लीला का मंचन शुरू, महिला कलाकार करेंगी सीता, कैकयी और सुमित्रा का मंचन

24 से श्रीराम लीला का मंचन शुरू, महिला कलाकार करेंगी सीता, कैकयी और सुमित्रा का मंचन 
महेश पंवार / रायवाला।
हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीराम लीला कमेटी श्रीरामलीला का सफल मंचन करने जा रही है जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर कर ली गयी है। 24 सितंबर से शुरू होने जा रही रामलीला में क्षेत्र की महिला कलाकार माता सीता, कैकयी और सुमित्रा का मंचन करेंगी जो लीला में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रविवार को श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष एके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितम्बर से श्रीराम लीला का मंचन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 

उन्होने बताया कि इस बार आयोजित होने जा रही रामलीला मंे माता सीता के साथ साथ कैकई और सुमित्रा का मंचन महिला कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। खास बात यह है कि रामलीला में पात्रों की भूमिका में नजर आने वाले कलाकार स्थानीय होंगे। यह कलाकार पिछले एक माह से रामलीला पात्रों के अभिनय का अभ्यास कर रहे थे। आपको बता दें कि वर्षांे से आयोजित हो रही इस रामलीला में पहली बार महिला पात्रों द्वारा मंचन किया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। रामलीला का समापन आठ अक्टूबर को किया जाएगा इस दौरान सभी कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रामलीला के संचालन के लिए उप कमेटी बनाई गयी है। इस दौरान कमेटी के सचिव ऋषिराम शर्मा, वीरेंद्र नौटियाल, महेंद्र कुट्टी, राम भटनागर, रूपेश राणा आदि मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇