कुंजापुरी मेल सांस्कृतिक समिति की बैठक! मेले की रीढ़ हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम-पंवार
![]() |
| फोटो- कुंजापुरी मेल सांस्कृतिक समिति की बैठक लेते नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार |
वाचस्पति रयाल।
नरेंद्र नगर। सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ 44 वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की भव्य तैयारियों के लिए यहां पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष एवं मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में है मेला समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक -शिक्षिकाएं मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि मां के नाम पर आयोजित यह मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है लिहाजा मां भगवती कुंजापुरी के नाम पर होने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व है और यह कार्यक्रम मेले की रीढ़ हैं, उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि सभी तन्मयता के साथ मिले की भव्यता के लिए प्रयास करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च वर्ग( तीन वर्गों )में आयोजित कराए जाएंगे। सांस्कृतिक में ऐच्छिक 12 से 15 मिनट तथा अनिवार्य 8 से 10 मिनट के भीतर संपादित होंगे उक्त कार्यक्रमों में14-14 प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। एक विद्यालय दो कार्यक्रम प्रदर्शित कर सकेगा।
मेले के उद्घाटन का आकर्षण झांकी कार्यक्रम भी तीन वर्गों में प्राथमिक,माध्यमिक तथा उच्च वर्ग मैं आयोजित होगी। झांकी के साथ ही फैंसी शो भी आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले को 51 सौ, द्वितीय स्थान पाने वाले को 21 सौ और तृतीय स्थान पाने वाले को 11 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यालय के बच्चों के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन में कैसेट का उपयोग वर्जित किया गया है।
इस बार मेले का खास आकर्षण पहाड़ी परिधानों से सुसज्जित लिबास ध्वेशभूषा का प्रदर्शन भी आयोजित किया जा रहा है प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को 51 सौ, तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 21सौ की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालयों द्वारा प्रदर्शित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगितात्मक होंगे। मेले में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों के निर्णयकों को मेला समिति की हाई पावर कमेटी तय करेगी।
29 सितंबर को मेले का उद्घाटन भव्य झांकियों द्वारा होगा जबकि 30 सितंबर को खेलों का उद्घाटन होगा। खेलों के उद्घाटन में सभी स्थानीय विद्यालय मार्च पास्ट में सम्मिलित होंगे। मेले को और रोचक और आकर्षक बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 1 अक्टूबर को कला उत्सव 3 को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज तथा 4 अक्टूबर को विज्ञान ड्रामा आयोजित किया जाएगा बैठक में यह जानकारी जिला विज्ञान संयोजक अलख नारायण दुबे ने दी।
उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए विद्यालयों को स्वागत गीत, सरस्वती वंदना तथा लोक नृत्य का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में सांस्कृतिक समिति के सचिव डॉ हिमांशु जोशी, संयोजक महेश गुसाईं, प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद सिंह ,अलख नारायण दुबे, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुसाईं, रामगोपाल गंगवार, ऋतुराज सिंह नेगी,सुनीता थपलियाल,बीना चमोली ,शशि भट्ट ,प्रवीण कुमार, रमेश सेमल्टी, पंकज ड्यूंडु के अलावा सभासद बसंती नेगी, ममता ,बीना ,आशा टम्टा, सरोजिनी ,सरिता ,साकेत बिजल्वाण आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन खेल समिति के सचिव डॉ हिमांशु जोशी और संयोजक महेश गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया।
