रायवाला- बच्चों के लिए खतरा और जुआरियों के लिए अडडा बना विद्यालय का खंडहर भवन

बच्चों के लिए खतरा और जुआरियों के लिए अडडा बना विद्यालय का खंडहर भवन
महेश पंवार / रायवाला।
शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकजोगीवाला का खंडहर भवन हादसे को न्योता दे रहा है। यह भवन इन दिनों जुआरियों और नशेडियों का अडडा भी बन गया है। आलम यह है कि खंडहर भवन नौनिहालों के लिए खतरा बना हुआ है। 

शिक्षा विभाग बच्चों  के प्रति कितना लापरवाह हो सकता है इसकी बानगी राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकजोगीवाला में देखी जा सकती है। 80 के दशक में बने इस भवन में बच्चों को पढ़ाया जा रहा रहा था लेकिन भवन जर्जर हो चुका था जिसके चलते वर्ष 2011-12 में नए भवन का निर्माण कराया गया। अब इसे विभागीय लापरवाही नही कहेंगे तो क्या कहेंगे कि बच्चों के पठन पाठन के लिए नए भवन का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन  पुराने जर्जर भवन का आज तक नही तोड़ा गया। आलम यह है कि यह भवन एक ओर जहां बच्चों के खेलने के मैदान की जगह  घेर रहा है वहीं यह जर्जर हाल भवन हादसे को न्योता भी दे रहा है। अपको बता दें कि बच्चेे अक्सर खेलते खेलते इस भवन में चले जाते हैं जो घातक हो सकता है। इतना ही नही यह खंडहर जहां एक ओर बच्चों के लिए समस्या का विषय बना हुआ है तो वहीं यह भवन इन दिनों जुआरियों और शराबियों का अडडा बन चुका है। 

आलम यह है कि शिक्षिकाओं को सुबह विद्यालय खुलते ही शराब बोतलों को हटाना पड़ता है। इतना ही नही बरसात के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल टूट गयी थी कुछ दिन तक तो दीवार की ईंटे दिखायी दी मगर आज ईंटे भी कोई उठाकर ले जा चुका है। प्रभारी अध्यापिका विद्या जोशी ने बताया कि खंडहर भवन को हटाने के लिए सीआरसी के माध्यम से विभाग से कई बार पत्राचार किया जा चुका है। खंडहर की नीलामी हो चुकी है। अब तक क्यों नही ध्वस्त किया गया इसकी जानकारी नही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇