नरेंद्र नगर- असामाजिक गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर-पुलिस सीओ शाह

असामाजिक गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर-शाह
पुलिस सीओ शाह
वाचस्पति रयाल/नरेंद्र नगर। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने यहां पुलिस थाने में आयोजित शहर के नागरिकों की बैठक में शहरवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि नगर की शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कृतसंकल्प है।
शाह ने कहा कि शहर में कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे लोगों को परेशानी हो रहि हो,ऐसी गतिविधियों की शिकायत तत्काल पुलिस से की जाय। ताकि गलत गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नकेल कसी जा सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनता को पुलिस से कोई शिकायत हो तो वे नि:संकोच बैठक में कहें,कहा कि आजकल युवाओं में ड्रग्स की लत बढ़ रही है, लिहाजा ऐसी भयंकर लत का शिकार होने से पहले युवाओं को जागरूक किया जाए।

 निर्णय लिया गया कि लोगों में जागरूकता  फैलाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि  आगामी 29 सितंबर से कुंजापुरी मेला प्रारंभ होने वाला है साथ ही पंचायत चुनाव का माहौल होने की वजह से पुलिस नगर वासियों का सहयोग चाहेगी। कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों अनुसार पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने के निर्देश हैं, इसी  क्रम में यह बैठक आहूत की गई है।

 बैठक में थाना अध्यक्ष नरेंद्र नगर  मनीष उपाध्याय, अजय राज ,व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नगर जितेंद्र चांदपुरी, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र नाथ रेगमी, नरपाल सिंह भंडारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, जयपाल सिंह नेगी, राजपाल सिंह पुंडीर, यशपाल सिंह राणा,सभासद मनवीर सिंह नेगी,मदन सिंह पंवार, प्रभात उनियाल, धूम सिंह नेगी और दरबान सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी बैठक में उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇