सावधान! रूद्रप्रयाग में बैंक खाते से बिना एटीएम व पिन के ही उड़ा रहा कोई बैलेंस..
सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग।
जी हां अगर आप ये समझते हैं कि आपका एटीएम आपके ही पास है और आपने पिन भी किसी को नही बताया तो आप के बैंक खाते का बैलेंस सुरक्षित है तो ये आपकी गलतफहमी भी हो सकती है, ऐसा ही कुछ हो रहा है रूद्रप्रयाग की इन्दु नौटियाल के साथ, जिनके बैंक खाते का एटीएम और पिन दोनों ही उनके पास है लेकिन वो लगातार बैंक से उनका बैलेन्स गायब हो रहा है, यहां तक कि उनके खाते से शाॅपिंग तक कोई कर रहा है।
इन्दु नौटियाल का कहना है कि उनका भारतीय स्टेट बैंक सुमाड़ी तिलवाड़ा में बैंक खाता है जिसका एटीएम और पिन दोनों उनके ही पास है लेकिन उनके खाते से शाॅपिंग कोई और कर रहा है, बीते 22 सितम्बर को उनके खाते से करीब 1300 की शाॅपिंग हुई, ये ही नही वो दो बार एसबीआई बैंक तिलवाड़ा में मौजूद एटीएम में उनके साथ 2 घटनाओं में कुल 20 हजार का नुकसान झेल चुकी हैं, इन्दु का कहना है कि दोनों बार जब वह तिलवाड़ा में एटीएम में पैसे निकालने गयी तो पैसा तो नही निकला लेकिन उनके खाते से 20 हजार की रकम कट गयी। यही नही इन्दु नौटियाल का कहना है कि उनके किसी परिचित ने देहरादून से उनके खाते में 1800 डाले थे जिसकी रसीद भी उन्होने उन्हे भेजी लेकिन उनके बैंक खाते में कई दिनों बाद भी वो पैसा नही पहुचा।
![]() |
| फोटो- इन्दु नौटियाल के बैंक खाते से की गयी शाॅपिग की पासबुक में इन्ट्री |

