विघायक के पडोस में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत! 4 की हालात बेहद नाजुक..

विघायक के पडोस में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत! 4 की हालात बेहद नाजुक.. 
महेश पंवार/देहरादून। 
एक और जहां पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब व नशे के खिलाफ जगह जगह अभियान चला रही है, वही दूसरी और देहरादून से हड़कम्प मचा देने वाली खबर सामने आ रही है, देहरादून के धारा चैकी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई व अभी भी 4 लोगों की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है, वो भी मसूरी विघायक गणेश जोशी के घर के चन्द कदम दूरी पर। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक नेशविला रोड़ स्थित पथरिया पीर चोक के पास बस्ती के रहने वाले 6 लोगों की जहरीला शराब पीने से मौत हो गयी, वही 4 अन्य लोग हालात बेहद गम्भीर बताया जा रहा है। बडी बात ये है कि ये बस्ती मसूरी क्षेत्र के विघायक गणेश जोशी के घर से मात्र 50 कदम दूरी पर है, खबर मिलने के बाद से देहरादून पुलिस में हड़कम्प मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, 6 में से तीन लोगों की गुरुवार को ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य 2 की शुक्रवार को मौत हुई. वहीं एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले ये शराब भाजपा नेता अजय सोनकर उर्फ घांचू से लेकर आए थे, वहीं कई शराब माफिया के नाम भी इस घटना के बाद उजागर हो रहे हैं जो कि बस्ती में ही शराब बनाते हैं, कई लोगों का कहना है कि मृतकों को कुछ समय पहले डेंगू हुआ था और अब शराब पीने से उनकी मौत हो गयी हैै। जहरीली शराब पीने से जीन लोगों की मौत हो हुई है, उनके घर में मातम पसरा हुआ है। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇