रूद्रप्रयाग- आबकारी विभाग ने पकड़ी 11 बोतल अवैध शराब! आरोपित युवक ने लगाया मारपीट का आरोप..

रूद्रप्रयाग- आबकारी विभाग ने पकड़ी 11 बोतल अवैध शराब! आरोपित युवक ने लगाया मारपीट का आरोप..
आबकारी विभाग
फोटो- आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गयी अवैध शराब व आरोप के अनुसार पीटा गया आरोपी युवक
रामरतन पंवार/रूद्रप्रयाग। 
आबकारी विभाग ने सौंराखाल में 11 बोतल चण्ढीगढ़ ब्राड़ की अवैध शराब पकड़ी है, मामले में आरोपित युवक ने आबकारी विभाग पर मारपीट का आरोप गया हैं वही आबाकारी विभाग ने आरोपित युवक के आरोपों को निराधार बताया है। 


बाहरी राज्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने की मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने सौंराखाल में एक दुकान पर छापेमारी की, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अभियुक्त राकेश सिंह के यहाँ गोपनीय ढंग से शराब की खरीदारी करायी, तो 1 प्लास्टिक (पैट बोतल) पैक में आबाकारी विभाग के अधिकारियों को मिली जिसके बाद आरोपित यूवक की निसानदेही पर बाकी की 10 बोतलें भी अन्य जगहों से बरामद की गयी, आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बारिश होने के कारण वह फिसल कर गिरा गया, जिसे पकड लिया गया ग्रामवासी मौका ए वारदात पर मौजूद थे। 


आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब आरोपित को गिरफ्तार करके आबकारी टीम लौटने वाली थी तभी अभियुक्त के जमानती आ गये एंव अभियुक्त राकेश सिंह को जमानत पर छोडने का अनुरोध अन्य ग्रामवासीयो द्वारा भी किया गया, जिसके बाद धारा 60 आबकारी आधिनियम जमानती अपराध होने के चलते ही आबकारी निरीक्षक एन० एस० मर्तोलिया द्वारा मौके पर आभियुक्त को जमानत दे दी गयी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामवासी मौके पर मौजूद थे सभी के सामने अभियुक्त को पकडा गया एंव सभी के सामने मौके पर जमानत दिया गया है इसालिए आभियुक्त के साथ मारपीट किये जाने आरोप निराधार है। 


वही दूसरी और आरोपित युवक द्वारा बताया गया कि आबाकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक एन० एस० मर्तोलिया ने उनके घर में एक रिस्तेदार द्वारा मेरे लिए लायी गयी दो बोतल शराब को तलाशी में पकड़ा गया, जबकि अन्य नौ बातले कफना भरदार से अन्य जगहों से पकड़ी गयी हैं, जिसके बाद आबाकारी निरीक्षक द्वारा मेरे साथ मारपीट की गयी, आरोपित यूवक ने पुलिस मे मेडिकल करवाने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया है। पूरे मामले में आरोपित यूवक द्वारा आबकारी विभाग पर लगाये गये मारपीट के आरोप जहां काफी गम्भीर व कानूनन गलत हैं जिन पर अभी जांच होनी है वही ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आ रही शराब को पकड़ना भी आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। 



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇