पंचायत चुनाव के 40 बागियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता
![]() |
| list-1- |
महेश पंवार/देहरादून।
देहरादून। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बागी बन कर चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व उनको समर्थन देने वाले 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पार्टी से किया निष्कासित कर दिया है।
![]() |
| list-2- |
यह कार्रवाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर किसी ना किसी तरीके से पार्टी की छवि धूमिल करने और पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने के एवज में की गई है। भारतीय जनता पार्टी हर बार इस प्रकार की कार्रवाई करती है लेकिन बड़े नेता और सिफारिश के चलते यह निष्कासित पदाधिकारी और कार्यकर्ता फिर पार्टी में बैक डोर से एंट्री कर जाते हैं। पहले भी ऐसी कार्यवाही कई बार की गई है लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात रहा। अब सवाल यह उठता है कि आज निष्कासित किए गए इन 40 पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कब तक निष्कासित रख पाती है।

