अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में 21 ग्राम पंचायतों व 02 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..

अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में 21 ग्राम पंचायतों व 02 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..
निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0
सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग। 
अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में कई ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने की दहलीज पर हैं, हालांकि जिला पंचायत में किसी भी वार्ड में निर्विरोध निर्वाचित होने की संम्भावना नही है, दरअसल अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ की बात करें तो अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में 21 ग्राम पंचायत और 2 क्षेत्र पंचायत की ऐसी सीटें हैं जहां एकमात्र प्रत्याशी ने ही नांकाकन करवाया है या फिर नांमाकन प्रपत्रों की जांच के बाद यहां 1 ही प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में बचा हुआ है, ऐसे में जल्द ही प्रशासन के द्वारा नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि के बाद इन प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा।
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- ऊखीमठ में 15 ग्राम पंचायतों व 7 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..
------------------------------------------------ 


अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में कुल 161 ग्राम पंचायतें व 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटें हैं जिनमें से नामांकन पत्रों की जांच के बाद 21 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान बनना लगभग तय लग रहा है जबकि 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होने की कगार पर खड़े हैं, नामांकन पत्रों की जांच के बाद 21 एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों में बीना, डूगरी, चोपड़़ा, सन, बछनी, लोधला, क्यूड़ी मलास, महड़, लौली, घिल्डियाल्का, ग्वाड़थापली, दौंला, पिल्लू, गिवाली, जंहगी, भटवाड़ी सुनार, हाट(चन्द्रापुरी), शिवानन्दी, बीरों, वामसू, बंगोली में निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना लगभग तय है जबकि 2 एकल प्रत्याशी वाली क्षेत्र पंचायत सीटों में धारकोट और सिल्ला बमणगाॅव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनना लगभगत तय हैं, इन सभी एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में जल्द ही प्रशासन द्वारा नाम वापसी की तिथि के बाद सभी प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा। 
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- जखोली विकासखण्ड़ में 19 ग्राम पंचायतों में ये प्रत्याशी हो सकते हैं निर्विरोध प्रधान निर्वाचित..
------------------------------------------------


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇