ऊखीमठ- इन 15 ग्राम पंचायतों व 7 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..

ऊखीमठ- इन 15 ग्राम पंचायतों व 7 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..
निर्विरोध प्रधान
हरीश चन्द्र/ऊखीमठ। 
ऊखीमठ विकासखण्ड़ में कई ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने की दहलीज पर हैं, हालांकि जिला पंचायत में किसी भी वार्ड में निर्विरोध निर्वाचित होने की संम्भावना नही है, दरअसल ऊखीमठ विकासखण्ड़ की बात करें तो ऊखीमठ विकासखण्ड़ में 15 ग्राम पंचायत और 7 क्षेत्र पंचायत की ऐसी सीटें हैं जहां एकमात्र प्रत्याशी ने ही नांकाकन करवाया है या फिर नांमाकन प्रपत्रों की जांच के बाद यहां 1 ही प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में बचा हुआ है, ऐसे में जल्द ही प्रशासन के द्वारा नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि के बाद इन प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा। 
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में 21 ग्राम पंचायतों व 02 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..
------------------------------------------------


ऊखीमठ विकासखण्ड़ में कुल 70 ग्राम पंचायतें व 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटें हैं जिनमें से नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान बनना लगभग तय लग रहा है जबकि 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होने की कगार पर खड़े हैं, नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों में त्रियुगी नारायण, मक्कू, देवशाल, पेलिंग, तोषी, कालीमठ, स्यांस, रूद्रपुर, चिलौंड़, लमगौष्ठी, ल्वाणी, गोंडार, उनियाला, गैंड़ सम्मलित हैं जबकि 7 एकल प्रत्याशी वाली क्षेत्र पंचायत सीटों में सारी, रूद्रपुर, वणसू, देवर, न्यालसू, मैखण्डा और जग्गी बग्वान सम्मलित हैं, इन सभी एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में जल्द ही प्रशासन द्वारा नाम वापसी की तिथि के बाद सभी प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा। 
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- जखोली विकासखण्ड़ में 19 ग्राम पंचायतों में ये प्रत्याशी हो सकते हैं निर्विरोध प्रधान निर्वाचित..
------------------------------------------------

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇