जखोली विकासखण्ड़ में 19 ग्राम पंचायतों में ये प्रत्याशी हो सकते हैं निर्विरोध प्रधान निर्वाचित..
रामरतन पंवार/रूद्रप्रयाग।
जखोली विकासखण्ड़ में कई ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने की दहलीज पर हैं, हालांकि जिला पंचायत में किसी भी वार्ड में निर्विरोध निर्वाचित होने की संम्भावना नही है, दरअसल जखोली विकासखण्ड़ की बात करें तो जखोली विकासखण्ड़ में 19 ग्राम पंचायत की ऐसी सीटें हैं जहां एकमात्र प्रत्याशी ने ही नांकाकन करवाया है या फिर नांमाकन प्रपत्रों की जांच के बाद यहां 1 ही प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में बचा हुआ है, ऐसे में जल्द ही प्रशासन के द्वारा नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि के बाद इन प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा।
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- ऊखीमठ में 15 ग्राम पंचायतों व 7 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..

जखोली विकासखण्ड़ में कुल 108 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान बनना लगभग तय लग रहा है नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों में बष्टा से रेखा देवी, डोबलिया से गोविन्द लाल, बच्चवाड से रणजीत सिंह, उच्छना से सीमा देवी, मखेत से शशी देवी, घरडा से ममता देवी, धनकुराली से धूम सिंह, पुजारगांव से राम प्रसाद, जखवाड़ी तल्ली से दीपा देवी, बधाणी से इन्द्र लाल, लिस्वाल्टा से नरेन्द्र सिंह, बक्सीर से पिंकी देवी, मथ्यागांव से सज्जन सिंह, तैला से मीना देवी, मवाणगांव से देवेन्द्र सिंह, क्वीला से सुनीता देवी, चोपड़ा से विनीता देवी, सोंदा से राकेश प्रसाद व भटवाड़ी से प्रदीप प्रसाद का निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होना लगभग तय है। इन सभी एकल प्रत्याशी वाली ग्राम पंचायतों में जल्द ही प्रशासन द्वारा नाम वापसी की तिथि के बाद सभी प्रत्याशीयों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा।
------------------------------------------------
इसे भी पढिए- अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ में 21 ग्राम पंचायतों व 02 क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध प्रधान व क्षे0प0स0 बनने की संभावना..