टिहरी- निवर्तमान जि0पं0अ0 सोना सजवाण व रधुवीर सजवाण निर्विरोध जि0पं0स0 निर्वाचित

टिहरी- निवर्तमान जि0पं0अ0 सोना सजवाण व रधुवीर सजवाण निर्विरोध जि0पं0स0 निर्वाचित
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व रधुवीर सजवाण
फोटो- सोना सजवाण व रधुवीर सजवाण के निर्विरोध जि0प0अ0 बनने के बाद हुआ स्वागत
वाचस्पति रयाल/टिहरी। 
टिहरी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर है कि निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण और उनके पति रघुवीर सिंह सजवाण दोनों इस बार निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण जहां तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य व दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनी हैं वही पहली बार चुनाव मैदान में बतौर भाजपा समर्थित प्रत्याशी उतरे रघुवीर सजवाण भी निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हए हैं, दोनों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जहां सर्मथकों में खुशी का माहौल हैं वही बधाई देने वाले शुभचिन्तकों का भी तांता लगा हुआ है। 


आपको बतादें कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण तीसरी बार पंचायत चुनाव में निर्विरोध सदस्य बनने वाली पहली महिला भी हैं, इस बार वो भिलंगना विकासखण्ड़ में स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के गृह क्षेत्र हडियाणा मल्ला की हडियाणा मल्ला जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनी थी, इस सीट पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुमन नैथानी का नामांकन दो से अधिक संतान के चलते निरस्त हो गया था। जिसके बाद अब सोना सजवाण का निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। इससे पूर्व वे 1996 में भिलंगना विकासखण्ड़ के ही मल्याकोट जिला पंचायत वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनी थी। 2008 में वह नैलचामी मल्याकोट क्षेत्र से ही निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन कर आई थी। और मामूली अन्तराल से प्रमुख का चुनाव हार गई थी, 2014 में भिलंगना के अखोड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इस बार वह स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के गृह क्षेत्र हडियाणा मल्ला से तीसरी बार जिला पंचायत चुनाव मैदान में है। 


वही रधुवीर सजवाण भी सामाजिक कार्यो और राजनीति में बीते कई वर्षों सक्रिय रहे लेकिन उन्होने पहले कभी किसी भी चुनाव में अपना भाग्य नही अजमाया लेकिन अब जब पहली बार वह भिलंगना विकासखण्ड़ की ग्यारह गांव हिन्दाव से जिला पंचायत सदस्य के लिए बतौर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर उतरे तो वो भी निर्विरोध जि0प0स0 निर्वाचित हो गये। बड़ी बात यह है कि इस बार कयास लगाये जा रहे हैं कि टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य घोषित हो सकती है, ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रघुवीर सिंह सजवाण की दावेदारी पंचायत चुनाव के शुरूआत से ही मजबूत दिखाई दे रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇