हरीश थपलियाल, उत्तरकाशी।
पंचायत चुनाव के मध्यनजर उत्तरकाशी पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में उत्तरकाशी थाना कोतवाली के अंतर्गत डुंडा चौकी क्षेत्र में देर रात नारायण होटल के समीप एक मैक्स वाहन खड़ा था।( वाहन संख्या UK10TA0050) वाहन चालक को पुलिस की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। वाहन की चैकिंग की गई तो गाड़ी में 12 पेटी (soulmate)अवैध शराब बरामद की गई। काफी देर तक डुंडा चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट ने अपनी टीम के साथ चालक को ढूंढने का प्रयास किया मगर चालक नही मिल सका। बाद में शराब से भरे वाहन को डुंडा चौकी में ले आये। अज्ञात चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है। अंदेशा है की शराब पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की रही होगी।
साथ ही अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की एसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर बढ़ते नशे के विरुद्ध पहले से ही अभियान भी चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।टीम में कांस्टेबल नवीन कवि,गोविंद सिंह, प्रशांत राणा आदि शामिल थे।।।
