रूद्रप्रयागः चौथी बार लगातार बधाणी ग्राम पंचायत में चुना गया निर्विरोध प्रधान! जि0प0स0 महावीर पंवार को भी दी भव्य विदाई..
बिकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बधाणी के ग्रामीणों के द्वारा एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह पंवार एवं निवर्तमान प्रधान उमेद सिंह पंवार को भव्य बिदाई देने के साथ के साथ ग्राम पंचायत बधाणी मे लगातार पुरानी मिथ्या को जीवंत रखते हुए चौथी प्रधान के रुप में श्री इन्द्रलाल जी को सर्वसम्मति से र्निविरोध प्रधान पद के लिए निर्वाचित किया गया, बता दें कि ग्राम पंचायत बधाणी का गठन वर्ष 2003 में हुआ था जिसमें श्रीमती सम्पत्ति देवी जी को इस ग्राम की पहली र्निविरोध प्रधान बनने का अवसर प्राप्त हुआ उसके बाद श्री राम सिंह पंवार,श्रीउमेद सिंह भी र्निविरोध प्रधान बने है।
गौरतलब है कि विकासखण्ड़ खण्ड जखोली में पट्टी बांगर क्षेत्र मे बधाणी ग्राम पंचायत अंतिम छोर पर एवं अन्य के मुकाबले एक छोटी सी ग्राम पंचायत है किन्तु गांव मे एकता व प्रेम-भाव का ही परिणाम हैं कि बधाणी गांव मे अभी तक प्रधान पद पर र्निविरोध प्रक्रिया के साथ दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य भी बनाये जा चुके है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने इस बार भी प्रधान को इल र्निविरोध बनाने हेतु अपने सभी ग्राम वासीयों का आभार प्रकट किया है ।बधाणी गांव मे प्रधान को निर्विरोध चुने जाने पर गांव मे खुशी का माहौल बना हुआ है।
