Horoscope Today- 03 अगस्त 2019 - देखिए आज का राशिफलः वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए क्या है खास..!
हर इन्सान जीवन में राशिफल बड़ा असरदार रहता है। इसके जरिए आप भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास कर सकते है। और भविष्य को लेकर कुछ रणनीति भी बना सकते हैं, इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं शनिवार 03 अगस्त का मेष, वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। तो देखिए और जानिए पं0 भगवती प्रसाद रतूड़ी से कि कैसा बीतेगा आपका आज का दिन और क्या रहेगी आपके नौकरी कारोबार की स्थिति।
मेष राशिफल Aries Horoscope
जो लोग दुसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है।
वृषभ राशिफल Tauras Horoscope
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपनी सेहत का ध्यान रखें। नए भवन में जाने के योग है।
मिथुन राशिफल Gemini Horoscope
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
कर्क राशिफल Cancer Horoscope
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
सिंह राशिफल Leo Horoscope
सोचे हुए कार्य समय पर होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।
कन्या राशिफल Virgo Horoscope
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
तुला राशिफल Libra Horoscope
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।
वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।
धनु राशिफल Sagittarius Horoscope
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें, यात्रा के योग हैं।
मकर राशिफल Capricorn Horoscope
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।
मीन राशिफल Pisces Horoscope
समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।