खुशखबरीः किसानों को अब मिलेगी 3000 रुपये पेंशन! स्वत्रन्ता दिवस पर पीएम मोदी करेंगे ऐलान!
![]() |
| किसानों को अब मिलेगी 3000 रुपये पेंशन! |
पहाड़ी खबरनामा डेस्क।
पीएम मोदी इस बार स्वत्रन्ता दिवस पर किसानों को आज तक की सबसे बड़ी सौगात देने वाले हैं, पीएम मोदी 15 अगस्त को पेंशन योजना के शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए बकायदा कृषि सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर स्कीम लागू करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया है।
पीएम मोदी 15 अगस्त को किसान पेंशन योजना के शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं। किसानों के लिए पेंशन स्कीम का फायदा करीब 12-13 करोड़ किसानों को मिलने का अनुमान है। केन्द्र सरकार पहले चरण में करीब 5 करोड़ किसानों तक इसका लाभ पहुंचेगी। 18 से 40 वर्ष तक की आयु की किसान इस योजना से जुड़ सकेंगे। और उन्हें 60 वर्ष पूरा करने के पश्चात 3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। अगर लाभ पाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई, तो उसकी पत्नी को 50 फीसदी रकम मिलती रहेगी। इस योजना पर केन्द्र के 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
पीएम मोदी 15 अगस्त को शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए बकायदा कृषि सचिव ने राज्यों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। राज्यों को स्कीम पर मैकेनिज्म तैयार करने को कहा गया है. एलआईसी किसानों के पेंशन फंड को मैनज करेगा। अगले हफ्ते से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। योजना के अन्र्तगत 18 साल के किसान को 100 रुपये मासिक देना होगा। इतनी ही राशी सरकार को भी देगी। इसमें अगर किसान हर महीने 100 रुपए जमा करता है तो सरकार उसमें हर महीने 100 रुपए जमा करेगी। इस तरह 60 साल की उम्र के बाद उसे 3000 तक की पेंशन मिलेगी। किसान पेंशन योजना पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
