देखें विडियो - रूद्रप्रयाग की इस सड़क पर जरा गाड़ी चलाकर दिखाओ..! आप भी देखिए हाल. .
हरीश चन्द्र/गुप्तकाशी।
गुप्तकाशी से विश्व प्रसिद्ध मंदिर कालीमठ को जाने वाली कालीमठ-कोटमा-चोमासी मोटरमार्ग कीचड़ से लबालब भरा हुआ है, ऐसे स्थानीय लोगों के साथ ही कालीमठ आने वाले तीर्थयात्रीयों को अपने वाहन इस मोटरमार्ग से निकालना मुश्किल का सबक बना हुआ है। सबसे पहले आप इस विडियो को देखिए ये सड़क कालीमठ मंदिर समेत कई गांवों को जोड़ती है लेकिन इस पर वाहन को निकालना कितना मुश्किल भरा तो है ही साथ में दोपहिया वाहनों के लिए तो खतरनाक भी है देखिए-
देखें विडियो- कालीमठ मार्ग में वाहन चलाना कितना मुश्किल!
स्थानीय निवासी ओम प्रकाश भट्ट का कहना है कि यहाॅ पर कई वाहन किचड़ में फिसल रहे है, कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, सड़क में इतना कीचड़ फैला हुआ है कि दुपहिया वाहन तो छोड़िए चोपहिया वाहन तक फिसल रहे हैं, ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है, निर्माण एजेन्सी को यहाॅ पत्थरों को बिछाकर सड़क को वाहनों व पैदल लोगों के चलने लायक बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
कालीमठ-कोटमा-चोमासी मोटरमार्ग एडीबी व लोक निर्माण दोनों विभागों के पास है और आजकल यहाॅ सड़क चोड़ीकरण का काम भी चल रहा है, जिसके कारण सड़क में कीचड़ भरा पड़ा हुआ है, ऐसे में बारहमासी चलने वाली कालीमठ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यही नही स्थानीय निवासीयों के लिए भी सड़क में फैले कीचड़ से गुजरना ओर अपने वाहन निकालना मुश्किल है। ग्राम प्रधान कालीमठ, गीता राणा, ग्राम प्रधान कोटमा शिवदेई आर्य, राजेश भट्ट, रणजीत सिंह राणा का कहना है कि वो निर्माणाधीन एजेन्सीयों को कई बार इस सम्बन्ध में शिकायत कर चुके हैं लेकिन एक्शन नही हुआ।