भागीरथी नदी से मछुआरे को सुरक्षित निकाला..

भागीरथी नदी से मछुआरे को सुरक्षित निकाला..
भागीरथी नदी से मछुआरे को सुरक्षित निकाला..
भागीरथी नदी से मछुआरे को सुरक्षित निकाला..
हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी। भागीरथी नदी में बढ़े जलस्तर के बीच फंसा मछुआरे को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। मामला मनेरी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।  मछुआरे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम  फरिश्ता बनकर सामने आया। जिसमें SDRF, रेवन्यू के पटवारी, क़ानूनगौ शमिल हैं।  मछुआरे को निकालने के लिये रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई की।। और नदी में फंसे मछुवारे को सुरक्षित जगह पर पंहुचाया।


घटना शनिवार सुबह की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग नदी किनारे जा रहें है, जो खतरनाक साबित हो सकता है।  एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है, मौसम में बदलाव के चलते भागीरथी नदी का जलस्तर घटता बढ़ता रहता है, इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है। प्रशासन की ओर से पूर्व में ही चेतावनी दी गई है। खासतौर पर सुबह के समय नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। यही वजह रही होगी कि मछुवारा नदी में फंस गया, गनीमत रही कि हमारी रेस्क्यू टीम सूचना के बाद मौके पर पँहुच गई, जिसके बाद युवक को सुरक्षित निकाला जा सका।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇