दुखद: कल राजकीय शोक घोषित, पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन..
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो- पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल। |
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार संभाला था। स्व. अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. अग्रवाल के निधन पर 4 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व0 अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सुदर्शन अग्रवाल मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे।
