रूद्रप्रयाग- प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों के बस्ता जमा!, पंचायतों में प्रशासक हुए नियुक्त..! देखिए सूची
खत्म हुए प्रधान, क्षे0प0स0, जि0पं0स0 के अधिकार व शक्तियाॅ, पंचायतों में प्रशासक हुए नियुक्त..!
रूद्रप्रयाग। प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों के बस्ता होंगे जमारू पंचायत चुनाव का कमडाउन शुरू हो चुका है, रूद्रप्रयाग जिले में डीएम मंगेंश घिल्डियाल ने उत्तराखण्ड शासन के पंचायतीराज अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायतों की समस्त शक्तियों कृत्यों और कर्तव्यों के सम्पादन निर्वहन हेतु विकास खण्डों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारियों एवं उनके समकक्ष अधिकारियों को न्याय पंचायतवार प्रशासक नियुक्त किए हैं। उन्होंने नियुक्त समस्त प्रशासकों को शासन की अधिसूचना में अंकित नियत तिथि आज से 15 जुलाई तक न्याय पंचायत के अन्तर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रशासक का कार्यभार अनिवार्य रूप से ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासकों के कार्यभार ग्रहण की सूचना संबंधित खण्ड विकास अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी को तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। पहाड़ी खबरनामा सबसे पहले आपको प्रशासकों की सूची विकासखण्ड वाईज दिखा रहा है-
विकासखण्ड़ ऊखीमठ में प्रशासकों की सूची
पृष्ठ सं0-1
पृष्ठ सं0-2
पृष्ठ सं0-3
विकासखण्ड़ जखोली में प्रशासकों की सूची
पृष्ठ सं0-1
पृष्ठ सं0-2
पृष्ठ सं0-3
विकासखण्ड़ अगस्तमुनि में प्रशासकों की सूची
पृष्ठ सं0-1
पृष्ठ सं0-2
पृष्ठ सं0-3
डीएम मंगेंश घिल्डियाल ने सभी नियुक्त प्रशासकों को निर्धारित तिथि तक अपने-अपने न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।









