देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के दीवान सिंह अध्यक्ष और जितेंद्र पाल सचिव मनोनीत।
![]() |
| शैलेन्द्र कुमार सिंह |
लालकुआं। (नैनीताल) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने इकाई विस्तार के तहत देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई का गठन किया जिसमें बतौर अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट जबकि व्यापारी नेता जितेंद्र पाल सिंह को सचिव मनोनीत करते हुए ओमपाल कश्यप को महामंत्री बनाया गया है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं इकाई का विधिवत गठन करते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें दीवान सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, ठाकुर अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक बत्रा को उपाध्यक्ष, ओमपाल कश्यप को महामंत्री, जितेंद्र पाल सिंह को सचिव, जाहिद अली को कोषाध्यक्ष जबकि विक्की कश्यप को संगठन मंत्री मनोनीत किया है प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सभी पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि लालकुआं इकाई के गठन से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान होगी। वही अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित सभी पदाधिकारियों का कहना है कि वह पूरी कर्तव्य ईमानदारी और निष्ठा के साथ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े रहेंगे और प्रदेश कार्यकारिणी का जो भी आदेश होगा उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। इधर सचिव जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वह स्वयं और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई सभी व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। यहां नवगठित देवभूमि व्यापार मंडल लालकुआं इकाई के गठन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने लालकुआं इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

