कल सांसद तीरथ सिंह रावत का रुद्रप्रयाग दौरा, देखिए क्या है कार्यक्रम..

कल सांसद तीरथ सिंह रावत का रुद्रप्रयाग दौरा, देखिए क्या है कार्यक्रम..
रिपोर्ट हरीश चंद्र ऊखीमठ। 
सांसद तीरथ सिंह रावत कल रूद्रप्रया पहुचने वाले है, सांसद बनने के बाद तीरथ सिंह रावत पहली बार रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पहुचेगे, इससे पहले भी सांसद तीरथ सिंह रावत का कार्यक्रम रूद्रप्रयाग भ्रमण का बना था लेकिन दिवंगत मंत्री प्रकाश पन्त के दिवंगत होने के बाद ये दौरा रद्द हो गया था, लेकिन एक बार फिर पौड़ी सांसद रूद्रप्रयाग पहुच रहे है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि दिनांक 6 जुलाई शनिवार 2019 को प्रातः 10 बजे सांसद तीरथ सिंह रावत जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में पहुचेगे, सांसद का चुनाव के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं दिव्य स्वागत किया जायेगा। पार्टी कार्यालय में सांसद  तीरथ सिंह रावत भाजपा विधायक भरत सिंह चैधरी जिला अध्यक्ष विजय कप्रवाण एवं जनपद सदस्यता प्रमुख चंडी प्रसाद भट्ट एवं  अशोक खत्री  (उपाध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, कार्यक्रम के पश्चात तीरथ सिंह रावत कालीमठ दर्शन हेतु पहुंचेंगे एवं रात्रि प्रवास गुप्तकाशी राम भाई साहब में रहेगा एवं 7 जुलाई 2019 प्रातः केदारनाथ मंदिर दर्शन करके के बाद देहरादून के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में जनपद के नए कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक रूप से रहेगी ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇