मुम्बा पर्वत के लिए आज रवाना हुए पर्वता रोही।।।


हरीश थपलियाल,  उत्तरकाशी। माउंट मुम्बा के आरोहण को पर्वतारोहियों का दल आज रविवार  को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी से नेलांग घाटी के लिए रवाना हुए। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया की अभी  तक कोई पर्वतारोही दल मुम्बा पर्वत का आरोहण नही कर पाया। मुम्बा पर्वत की  समुद्रतल से 5236 मीटर (17174 फीट) की ऊंचाई हैं।।मिली जानकारी के मुताबिक मुम्बा पर्वत अनुसार  हिमालय के इस दुर्गम क्षेत्र में हिम तेंदुए आमतौर पर    पाए जाते हैं। इस अभियान के दौरान संस्थान इस दुर्लभ जीव को फिल्माने का काम  करेगा। कर्नल अमित बिष्ट दल का नेतृत्व स्वंय कर रहे हैं।  दल में प्रशिक्षक दीप शाही, हवलदार अनिल कुमार, देवेश्वरी बिष्ट, नवमी आदि शामिल होंगे। बता दें पूर्व में संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में गंगोत्री क्षेत्र की ही चार अनाम एवं अनस्किल्ड पर्वत शिखरों का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था। इसी तरह इस बार माउंट मुम्बा के आरोहण से इस पर्वत के विषय में आवश्यक जानकारियां जुटाई जाएंगी।


---------------------------------------------------------------

हर किसी के जीवन में पहाड़ से ऊंची कठिनाइयां आती हैं, जिस दिन वह अपनी कमजोरियों को ताकत बनाना शुरू करेगा हर ऊंचाई बौनी हो जाएगी। 
कर्नल अमित बिष्ट, प्रिंसिपल निम उत्तरकाशी

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇