पार्ट-2- जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग ग्रुप में अश्लीलता फैलाने वाले नेताजी का मोबाईल खोया! एक्शन में कांग्रेस!

पार्ट-2- जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग ग्रुप में अश्लीलता फैलाने वाले नेताजी का मोबाईल खोया! एक्शन में कांग्रेस! 
कुलदीप राणा "आजाद"
रूद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताजी का अब मोबाईल गायब हो गया है, नेताजी ने रूद्रप्रयाग कोतवाली पहुच तहरीर देकर खुद इस जानकारी को पुख्ता किया है, अब नेताजी का मोबाईल सचमुच गायब हो गया या फिर नेताजी ने चैतरफा हो रही किरकिरी व थू-थू के बाद नया पैतरा खेला है ये तो नेताजी ही जानें पर नेताजी का खोया मोबाईल को खोजकर लाना अब रूद्रप्रयाग मित्र पुलिस के लिए जरूर टेढी़ खीर हो सकती है। 


पढ़ें - सुपर एक्सक्लूसिव: जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के व्हाट्सप्प ग्रुप में सीनियर नेता ने फैलाई अश्लीलता! कांग्रेस में मचा है हड़कम्प!
दरअसल नेताजी ने कोतवाली रूद्रप्रयाग में जो तहरीर दी है उसमें नेताजी ने कहा है कि बीते 13 जुलाई को नेताजी का समसैंग का मोबाइल जिसमें दो नम्बर लगे थे, मोटरसाईकिल से आते-जाते वक्त कहीं गिरकर खो गया है, जिसकी तहरीर थाने में दी जा रही है। इसी तहरीर पर नेताजी दो बातें लिखना भूल गये हैं, पहली कि 14 जुलाई को उनके उसी मोबाइल से जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के व्हाट्सएप्प ग्रुप में अश्लील मैसेज भेज अश्लीलता फैलाई गयी थी, दूसरी बात नेताजी जो भूले वो ये थी कि नेताजी ने मोबाईल वापस पाने का कोई भी निवेदन पुलिस से नही किया। 
खैर पहाड़ी खबरनामा पर खबर प्रकाशित होने के बाद नेताजी को अपने खोये मोबाईल की याद तो आयी, लेकिन बड़े सवाल जो हर गली मौहल्ले में आम आदमी ही नही बल्कि कांग्रेसी भी चर्चा कर रहे हैं, वो ये है कि अगर नेताजी का मोबाईल 13 जुलाई को खो गया था, 13 जुलाई को ही इसकी तहरीर पुलिस में क्यों नही दी और जो तहरीर दी उसमें अश्लील मैसेज भेजने को लेकर शिकायत क्यों नही की, अब इन बातों का जवाब तो नेताजी ही दे सकते हैं जो फिलहाल नजर नही आ रहे हैं।
पढ़ें - सुपर एक्सक्लूसिव: जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के व्हाट्सप्प ग्रुप में सीनियर नेता ने फैलाई अश्लीलता! कांग्रेस में मचा है हड़कम्प!    


कांग्रेस जिला कमेटी कर रही नेताजी पर एक्शन की तैयारी। 
जिला कांग्रेस कमेटी अपने ग्रुप में अश्लील मैसेज प्रकरण पर एक्शन की तैयारी कर रही है, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट का कहना है कि जिसने भी अश्लील मैसेज ग्रुप में भेजे, उसे उसी समय ग्रुप से हटा दिया गया था, अश्लील मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ कई कांग्रेसीयों ने अपनी शिकायत जिला संगठन से है, जिसके बाद जिला कांग्रेस संगठन अब दोषी नेता से स्पष्टीकरण लेने के साथ ही पूरे मामले अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रदेश अध्यक्ष का अपनी रिर्पोट भेजेंगे। इसके साथ ही पब्लिक डोमेन में मामले को उछालने वाले कांग्रेसियों पर भी कार्यवाही की जा सकती है। 


नेताजी की तहरीर से असंजस्य में पुलिस 
अश्लील मैसेज भेजने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताजी की आधा-अधूरी तहरीर से रूद्रप्रयाग पुलिस भी असंमजस्य में है, एसपी अजय सिंह का कहना है कि नेताजी की तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही करेगी, लेकिन तहरीर में मोबाइल तलाश कर वापिस दिलाने व मोबाइल के दुरूप्रयोग के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी नही है। 



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇