देखिए VIDEO : कैसे हुआ कोडारना गांव में 15 फिट लम्बे विशालकाय अजगर का रेस्क्यू, अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कम्प..

गढ़वाल क्षेत्र में भी विशालकाय अजगर मिलते हैं, टिहरी जिले के रानीपोखरी क्षेत्र में पड़ने वाले ग्रामसभा कोडारना में शिकार की तलाश में विशालकाय अजगर गांव में धुसने से हडकम्प मच गया, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा पहले विडीयो देखिए-
देखिए VIDEO : ग्रामसभा कोडारना में वन विभाग ने पकड़ा विशालकाय अजगर

पढिए ग्रामसभा कोडारना में विशालकाय अजगर की पूरी कहानी

पुष्पराज बहुगुणा
टिहरी जिले में पड़ने वाले ग्राम सभा कोडारना के कलजोटी गांव मकानों के पीछे एक 15 फिट लंबे अजगर ने एक बकरे को निवाला बना रहा था कि ग्रामीणों की नजर  विशालकाय अजगर पर पड़ी, ग्रामीणों ने देखा कि जंगल से भटकर विशालकाय अजगर उनके गांव में पहुच बकरी को को अपने जबड़ों में जकडे हुए निगलने की कोशिश कर रहा है, इतना विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को अनिल भट्ट को विशालकाय अजगर की जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान अनिल भट्ट ने वन विभाग ने कुश रेला चौकी के कर्मचारियों को सूचना दी, इस दौरान ग्रामीणों में विशालकाय अजगर देखने के लिए हड़कंप मचा रहा, ओर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी, लेकिन डर के मारे कोई भी ग्रामीण अजगर के पास नही गया,    भीड़ को देख अजगर ने अपने शिकार बकरे को मुह में ओर जोर से जकड़ लिया।
कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुच गयी, वन विभाग की टीम ने सबसे पहले अजगर से बकरे को छुड़ाया लेकिन बकरा तब तक दम तोड़ चुका था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर विशालकाय अजगर को पकड़ कर उसे काबू में किया, ये विशालकाय अजगर 15 फीट लंबा व 60 किलो वजनी था, जिसके बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर अजगर को अपने साथ ले गयी और कही दूर जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया। अजगर को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम में वन पेंशनदरोगा भीमराज बैरवाण, विजय कुमार वन दरोगा. भोला सर्प मित्र. पकज रावत. सचिन. सजीव कुमार व वाहन चालक वीर बहादुर आदि सम्मलित थे।

पहला बार पकड़ा गया इतना विशालकाय अजगर-

आपको बतादे कि कोडरना क्षेत्र में वैसे आज तक अजगर नही देखे गए हैं, जंगल मे भले ही विशालकाय अजगर हों लेकिन गांव के अंदर ग्रामीणों ने पहली बार कोई अजगर देखा, ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से शिकार की तलाश में पहली बार उनके गांव में अजगर देखा गया, इससे गांव में दहशत बनी हुई हैं, ग्रामीणों को अब जंगल से ओर अजगर ऐसे ही गांव में न घुसे इसका डर सता रहा है, इसके साथ ही जो ग्रामीण जंगल लकड़ी घास के लिए जाते है उनमें भी दहशत का माहौल बन गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇