Exclusive Video : डीएम हो तो मंगेश घिल्डियाल जैसा, काश ओर नौकरशाह भी लेते इनसें सबक..! ढ़ोग नही सच्चाई है ये नया विडियो..

स्वच्छ भारत मिशन में मात्र फोटोग्राफी तक सीमित रहने वाले हमारे नेताओं ओर देश के नौकरशाही, अधिकारियों के लिए ये विडियो एक नजीर है कि सफाई अभियान का कोई स्पेशल मौका नही होता, बल्कि अगर इरादे नेक हों तो कभी भी कही भी स्वच्छता अभियान चलाया जा सकता है ओर इसकी शुरूआत खुद से होनी चाहिए तभी ओर लोग आपसे प्रेरित होंगे, आरे ऐसा ही कुछ सन्देश दिया है रूद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने-
देखिए विडियोः चोपता में गन्दे नाले में धूस कर हाथ से गन्दगी साफ करते डीएम मंगेश घिल्डियाल
Exclusive Video : डीएम हो तो मंगेश घिल्डियाल जैसा, काश ओर नौकरशाह भी लेते इनसें सबक..! ढ़ोग नही सच्चाई है ये नया विडियो..
राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग।
अपने ठेठ पहाड़ी अन्दाज ओर साफ सुधरी छवि से जनता के दिलों में जगह बनाने वाले रूद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल को ऐसे ही अन्य नौकरशाहों से अलग नजर से नही देखा जाता, डीएम मंगेश धिल्डियाल जब भी कुछ करते हैं तो दिल से करते हैं फिर चाहे वो सफाई अभियान हो या यात्री भेष बनाकर निरीक्षण पर निकल जाना, और अब पहाड़ी खबरनामा आपको डीएम मंगेश घिल्डियाल का एक्सक्लूसिव विडियो दिखा रहा है जिसमें की डीएम चोपता में नाले की गन्दगी खुद नाले में धुसकर साफ कर रहे हैं वो भी नंगे हाथों से।
ये मौका किसी सफाई अभियान का नही था बल्कि दरअसल आज गढ़वाल आयुक्त बीबीआरसी पुरूषोत्तम ओर डीएम मंगेश घिल्डियाल पर्यटक स्थल चोपता तुंगनाथ पहुचे थे, यहाॅ सफाई अभियान का कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम तो नही था, लेकिन दोनों अधिकारियों को चोपता में अचानक एक नाला दिखा जिसमें गन्दगी का अंबार लगा था, अन्य जिले के अधिकारी कई बार यहां से गुजरे होगे उन्होने भी इस गन्दगी को देखा होगा, लेकिन उन्होने अपने आप तो छोड़ किसी अधिनस्त अधिकारी को भी नाला साफ करने के लिए कहने की जहमत नही उठाई, लेकिन नाले में गन्दगी देख गढ़वाल कमिश्नर बीबीआरसी पुरुषोत्तम ओर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने वही पर सफाई अभियान छेड़ दिया।
गढ़वाल आयुक्त ने जहाॅ सड़क से कूडा उठाने लगे वही दो कदम आगे बढ़ डीएम मंगेश घिल्डियाल सीधे नाले में घुस कर की सफाई करने लगे, यही विडियो हम आपको दिखा रहे है जो कि सफाई के प्रति अधिकारियों में सन्देश देने व सफाई से दूर भागने वाले अधिकारियों के लिए प्ररेणादायक व सीख लेने से कम नही है, कि जब डीएम खुद नाले में घुस सफाई कर सकते हैं तो अन्य अधिकारी क्यों नही ऐसे सफाई के प्रति सजक हो सकते हैं, बताया जा रहा है कि डीएम मंगेश के इस तरह सफाई करने के बाद सफाई अभियान में मात्र फोटोग्राफी करने तक सीमित रहने वाले अधिकारी भी नाले में कूद कर सफाई करने लगे, वैसे एक ओर संदेश इस वीडियो से जा रहा है कि सफाई अभियान के लिए कोई दिन निश्चित नही होता, जहां गंदगी मिले वही सफाई अभियान शुरू कर देना चाहिए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇