Breaking News : उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में महिला के साथ छेड़छाड़! मनचलों को किया पुलिस के हवाले..

युवती से छेड़खानी
फोटो परिचय- बस में महिला यात्री से छेड़-छाड़ के आरोप में पकड़े गए युवक से पूछताछ करती रायवाला पुलिस 

Breaking News : उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में एक युवती से छेड़खानी करने वालों को बस चालक ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवकों को थाने ले आई  जहां उनसे  पूछताछ की जा रही है।

महेश पंवार
रायवाला। घटना बीती देर रात हरिद्वार देहरादून राजमार्ग की है जानकारी के मुताबिक देर रात उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07पीए 2990 हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। बस में  बैठे 3  युवकों ने  एक  महिला यात्री  के साथ  छेड़छाड़  शुरू कर दी बताया जा रहा है कि  पहले तो  महिला यात्री अनदेखी करती रही  लेकिन तीनों युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। युवकों की हरकतों से तंग आकर युवती ने बस में  हंगामा कर दिया  महिला को  शोर करते देख  चालक ने बस रोक दी  और महिला से बात की  महिला ने  चालक को बताया कि  तीनों युवकों से काफी देर से परेशान कर रहे हैं  फिर क्या था बस चालक ने  बस को  सीधे  ले जाकर मोतीचूर पुलिस पिकेट पर  रोक दिया  और  पूरा माजरा  पुलिस को बताया। पुलिस को देख दो युवक  मौके से  फरार हो गए  जबकि एक आरोपी  युवक पुलिस के  हत्थे चढ़ गया  इसी दौरान पुलिस को  पता चला  कि भागे हुए दोनों  युवक  पास ही  झाड़ियों में छिपे हुए हैं  जिसके बाद  पुलिस ने  उन दोनों युवकों को भी  धर दबोचा  इसके बाद पुलिस  तीनों युवकों को पकड़कर  थाने ले आई  और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने युवती व बस में बैठे अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि महिला के साथ  अभद्रता करने वालों में से  एक युवक कालका जी दिल्ली का रहने वाला है। वही  जब इस मामले को लेकर पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो थाने का नंबर खराब होने के कारण  पुलिस से  बात नहीं हो पाई  वही  थाना प्रभारी  अमरजीत सिंह को भी  कई बार फोन लगाया गया  लेकिन उन्होंने  फोन रिसीव नहीं किया। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇