NARENDRA NAGAR: कृषि मंत्री ने पालिका के विकास कार्यों पर जताई खुशी

फोटो परिचय- नवनिर्मित दुकानों व अन्य विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना व रीबन काटने के साथ लोकार्पण 

नरेंद्र नगर। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यहां शहर में पालिका द्वारा पहली बार लगाए गए वाटर कूलर सहित आधा दर्जन से अधिक नवनिर्मित दुकानों व अन्य विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना व रीबन काटने के साथ लोकार्पण किया।
वाचस्पति रयाल
लगभग 10 लाख से अधिक की लागत से हुए विकास कार्यों का  लोकार्पण  करते हुए  कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल कहा कि विकास निरंतर चलते रहने वाली प्रक्रिया है, उन्होंने पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में काम की गुणवत्ता ही विकास की वास्तविक कसौटी है ।सुबोध उनियाल ने कहा कि पालिका जिस तरह पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को वर्तमान में अमलीजामा पहना रही है यदि निरंतर पालिका के कार्य इसी तरह जनहित में होते रहेंगे तो वे शहर के विकास के लिए अपने स्तर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।उनियाल ने कहा बहुत जल्द शहर में शिविर लाइन के निर्माण का कार्य प्रारंभ  करवाने को वह प्रयत्नशील हैं तथा शहर को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए रोजगार परक जनकल्याणकारी संस्थानों की यहां स्थापना के लिए निरंतर वे प्रयत्नशील हैं, उन्होंने कुमार खेड़ा के लोगों से कहा कि भूस्खलन वाले कुमार खेड़ा क्षेत्र के लोगों के विस्थापन के लिए अब हल ढूंढना जरूरी है, इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा उन्होंने इस दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान नरेंद्र नगर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा मंत्री को दिए ज्ञापन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि औचित्य पूर्ण मांगों को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी तथा सचिव नरेंद्र कुमार व मुख्य संरक्षक सुंदर सिंह रावत थे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ,नगर पालिका मुनी की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर युक्ता मिश्र ,तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा राजपाल पुंडीर ,सभासद विजय धमांदा, श्रीमती बसंती नेगी, पालिका के अधिशासी अधिकारी डीपी भट्ट, सभासद आशा टम्टा, विनीता ,ममता देवी ,साकेत, मनवीर सिंह नेगी ,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇