रूड़की- महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
नसीम मलिक/रुड़की।
महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तराखण्ड में भी जगह जगह से जश्न का माहौल है, रुड़की स्थित झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के निवास पर महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने पर जश्न मनाया गया। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनते ही रुड़की में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया।
रूड़की में कार्यकताओं और नेताओं ने महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। झबरेड़ा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज पूरे देश में खुशी की लहर है महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनी है और भाजपा सरकार मोदी जी के नारे को भी साकार करेगी, मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करेगी, और यह देश मोदी जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त बनने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।