एसपी रूद्रप्रयाग की पहल पर धूमधाम से मनाया गया पुलिस के सिपाही का जन्मदिन! आपने भी दिजिए बधाई क्या..
समाज में रूतबे को तो सबका सलाम मिलता है, यानी खास अधिकारी के जन्मदिन तो सबकी निगाहों में रहता है बधाईयों का तांता लग जाता है, लेकिन आम कर्मचारी की कोई पुछ नही होती, लेकिन अब ऐसा नही है, खासतौर पर रूद्रप्रयाग पुलिस में तो एक बड़ा परिवर्तन आया है, एसपी रूद्रप्रयाग अजय सिंह की पहल पर रूद्रप्रयाग पुलिस अपने हर एक कांस्टेबल को खास बना डाला है, रूद्रप्रयाग पुलिस ने अपने कांस्टेबलों का डेटा मेन्टेन कर उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास मौकों पर उनके लिए यादगार बनाने के लिए पहल शुरू की है। और इस पहल में सबसे पहले बर्थडे ब्वाय बने हैं कांस्टेबल अनुसूया प्रसाद।
![]() |
बर्थडे ब्वाय बने हैं कांस्टेबल अनुसूया प्रसाद |
एसपी रूद्रप्रयाग अजय सिंह का कहना है कि जिले का कप्तान की जिम्मेदारी पर होने के कारण उनके लिए पुलिस का हर एक कांस्टेबल बेहद खास है, जो कि अपने परिवार से दूर 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात रहता है, और अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे यादगार दिनों को भूल सा जाता है इसलिए उन्होने सभी कांस्टेबलों के जन्मदिन की पूरी लिस्ट तैयार की है, और हर एक कांस्टेबल व पुलिस के अन्य कर्मचारी के जन्मदिन को खास अन्दाज में मनाने का फैसला लिया है, जो कि अब निरन्तर जारी रहेगा।