गजबः पत्नी भाजपा से और पति कांग्रेस से बने निर्विरोध ब्लाॅक प्रमुख..


गजबः पत्नी भाजपा से और पति कांग्रेस से बने निर्विरोध ब्लाॅक प्रमुख..

महेन्द्र सिंह राणा और उनकी धर्मपत्नी बीना राणा
 फोटो- निर्विरोध ब्लाॅक प्रमुख बने महेन्द्र सिंह राणा और उनकी धर्मपत्नी बीना राणा
भगवान सिंह/पौड़ी। 

उत्तराखण्ड़ में चल रहे पंचायत चुनाव में गजब के नतीजे सामने आ रहे हैं, पहले ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों में कई चैंकाने वाले नतीजे सामने आए तो अब प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भी कुछ इसी तरह के चैंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे है, इसी तरह का एक चैंकाने वाला नतीजा पौड़ी जिले से आया है, जहां पौड़ी जिले के दो भिन्न भिन्न विकासखण्डों सें पति-पत्नी ब्लाक निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुए हैं, गजब की बात ये भी है कि पति जहां कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी थे वहीं पत्नी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी थी। 



पति और पत्नी दोनों के निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में ये दंपति चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं, अब आपको इस दंपति के बारे में पूरी जानकारी देते हैं, ये दंपति हैं पौड़ी जिले के महेन्द्र सिंह राणा और उनकी धर्मपत्नि बीना राणा, महेन्द्र सिंह राणा जहां पूर्व में भी कज्जीखाल के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होने द्वारीखाल ब्लाॅक को अपनी कर्मभूमि बनाते हुए द्वारीखाल विकासखण्ड़ से पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और अब निर्विरोध प्रमुख का चुनाव जीत द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। महेन्द्र सिंह राणा को कांग्रेस ने द्वारीखाल विकासखण्ड़ से अपना प्रमुख का अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। 



वहीं महेन्द्र सिंह राणा की धर्मपत्नी बीना राणा को इस बार बीजेपी ने पौड़ी जिले के कज्जीखाल विकासखण्ड़ से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, बीना राणा भी इस बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं, ऐसे में पति पत्नी दोनों ही इस बार ब्लाक प्रमुख वो थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है, हालांकि 6 नवम्बर को इसका औपचारिक ऐलान होगा, लेकिन स्थिति साफ हो चुकी है, कि पौड़ी के दो विकासखण्ड़ों की कमान एक ही परिवार के हाथ में गयी है, बड़ी बात ये भी है कि दोनों पति पत्नी अगल अलग पार्टी कांग्रेस - भाजपा से है तो देखना यह भी होगा कि दोनों कैसे अपनी अपनी पार्टी की रीति नीति आगे बढाती हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇