एक्सक्लूसिव- भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का कार्यकर्ता ने सरेआम फाड़ा कुर्ता!
नसीम मलिक/रुड़की।
उत्तराखण्ड़ की रूड़की से एक चौंकाने वाला विडियो सामने आया है, भाजपा के झबरेड़ा विघायक देशराज कर्णवाल का एक कार्यकर्ता ने सरेआम कुर्ता फाड़ दिया, कार्यकर्ता की इस हरकत से विधायक देशराज कर्णवाल ही नही वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता हैरान रह गये, सबसे पहले आप पहाड़ी खबरनामा के एक्सक्लूसिव विडियो को देखिए उसके बाद आपको पूरी कहानी सुनायेगे-
देखिए- एक कार्यकर्ता ने भाजपा विधायक का सरेआम फाड़ा कुर्ता
ये विडियो रूड़की का है, जहां नगर निगम चुनाव परिणाम के दौरान अपने पार्षद जी जीतने की खुशी मनाई जा रही है, भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के घर पर जश्न का माहौल चल रहा है, डीजे की धुन पर सभी कार्यकताओं के साथ विधायक देशराज कर्णवाल भी थिरक रहे हैं गढ़वाली गाने डीजे पर बज रहा है, सब कुछ नाॅरमल सा चल रहा है कि अचानक एक कार्यकर्ता को न जाने क्या सूजा और उसने सीधे विधायक देशराज कर्णवाल का कुर्ता फाड़ना शुरू कर दिया, कार्यकर्ता की इस हरकत से विधायक देशराज कर्णवाल भी सकपका गये, लेकिन कार्यकर्ता के प्यार में विधायक कुछ बोलने के बजाए कार्यकर्ता से थोड़े बचने का प्रयास किए पर कार्यकर्ता ने विधायक जी का कुर्ता फाड़ कर ही दम लिया।
मौके पर विधायक व उनके सर्मथकों ने इसे एक मजाक के सामान्य घटना के तौर पर लिया लेकिन विधायक के पद पर बैठे व्यक्ति का सरेआम इस तरह कुर्ता फाड़ना कहां तक जायज है ये बड़ा प्रश्न है? और इससे भी बड़ी बात यह है कि यह उन पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं जो कि अपने को सबसे अनुशासित पार्टी मानती है, इससे भी बड़ी बात यह है कि जो कार्यकर्ता विधायक का कुर्ता फाड़ सकते हैं उनके लिए विधायक पद की गरीमा का कोई महत्व नही रह जाता और जो विधायक सरेआम अपने कुर्ते को फटता देखता रह गया हो वो विधायक भी अपने पद की गरीमा को नही बचा पाया। ऐसे में भविष्य को लेकर भी सवाल उठता है कि क्या ऐसे कार्यकर्ता भाजपा की अनुसाशित पार्टी होने के दावे की हकीकत बयां नही कर रहे हैं।