जहरीली शराब प्रकरणः हरकत में आया पुलिस प्रशासन ने रायवाला, देहरादून में बंद करवाई शराब की दुकानें, दोनों दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए गए
देहरादून में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने रायवाला स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकनों को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गए है। वही देहरादून शहर में भी पुलिस ने सभी दुकानें बन्द करवा दी।
राजधानी देहरादून के नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर चैक के नजदीक बस्ती में रहने वाले 6 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी। इस घटना के बाद से जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस घटना ने पुलिस प्रशासन के नशा विरोधी अभियान के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने रायवाला स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का बंद करा दिया है। पुलिस टीम ने दोनांे दुकानों से शराब के सेंपल भी लिए हैं जिनको लैब भेजकर जांच कराने की बात सामने आ रही है। जहां एक ओर शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है वहीं इस बात को लेकर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस टीम को शराब की दुकान पर देखकर वहां खड़े लोगांे में अफरा तफरी मच गयी। कुछ लोग तो पुलिस को देखते ही वहां से खिसक लिए।
जहरीला शराब प्रकरण में अधिकारियों पर गिरी गाज
देहरादून में जहरीला शराब प्रकरण में मुख्यमंत्री ने संख्त रूख के बद आबकारी विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है आबकारी इंस्पेक्टर सुजाद हसन के साथ ही एनफोर्समेंट निरीक्षक मनोहर व जनपदीय प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित किया गया है, वहीं एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी ने शहर कोतवाल और धारा चैकी को सस्पेंड कर दिया है, जहरीली शराब मामलें मे पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज गिरी है, देहरादून कोतवाल ,धारा चैकी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया गया है, देहरादून एसएसपी अरुण मोहन जोशी द्वारा आदेश इसका आदेश जारी कर दिया गया है, शिशुपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, उप निरीक्षक कुलवंत सिंह, चैकी प्रभारी धारा चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन सब पर पूर्व से कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर गाज गिरी है।
