रूद्रप्रयागः मित्र पुलिस कल अगस्त्यमुनि कैम्प में दिव्यांगों को बाटेंगी कृत्रिम उपकरण....

रूद्रप्रयागः मित्र पुलिस कल अगस्त्यमुनि कैम्प में दिव्यांगों को बाटेंगी सहायता उपकरण..
हरीश चन्द्र/रूद्रप्रयाग। 
रूद्रप्रयाग पुलिस एसपी अजय सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यो से जुड़ और गरीब, निराश्रित, दिव्यांगों की मदद कर मित्र पुलिस का मानवतावादी चेहरा लोगों के सामने रख रही है, जनपद में चलाई गयी BUDDY SCHEME के साथ ही  A HOME AWAY FROME MY HOME के तहत जनपद मे नियुक्त पुलिस कर्मियों को किसी एक परिवार को चयनित कर उनकी मदद किये जाने हेतु प्रेरित किया गया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जनपद में निवासरत असहाय, जरूरतमंत लोगों जिन्हें नजर का चश्मा, कान की मशीन, बैशाखी एवं व्हीलचेयर की आवश्यकता हो की मदद किये जाने हेतु कल एक वृहद कैम्प का आयोजन समय 12ः00 बजे से क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित किया जा रहा है। कैम्प मेें जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त जरूरी सामग्री वितरित होने के उपरान्त पुलिस परिवार रुद्रप्रयाग एवं जरूरतमंद लोगों के साथ दिन के भोज का भी आयोजन किया गया है।

जनपद में निवासरत दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों हेतु पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के सहयोग से संयुक्त रूप से एक शिविर (ब्।डच्) का आयोजन किया जा रहा है। जिस हेतु संस्थान द्वारा दिनांक 18.08.2019 (रविवार) की तिथि तय की गयी है। उक्त शिविर को स्थान क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में समय 12 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर के दौरान दिव्यांगजन लाभार्थियों को जांच के पश्चात सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, ट्राईकिल, बैसाखियां, श्रवण मशीन एवं नजर के चश्में, कैलिपर इत्यादि निःशुल्क वितरित किये जायेंगे।

संस्थान द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि, भारत सरकार के निर्देशानुसार एडिप योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले पात्र दिव्यांगों को अपनी एक फोटो, आधार कार्ड, आय का प्रमाण पत्र (राशन कार्ड) विकलांगता प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति लानी आवश्यक है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि आय प्रमाण पत्र न हो तो प्रधान से लिखा कर भी लाया जा सकता है वही हैंडीकैप(विकलांग) प्रमाण पत्र न भी हो तो मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम चैकअप करेगी। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇