देहरादूनः दम्पति पर फायरिंग से पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर....
![]() |
| दम्पति पर फायरिंग से पत्नी की मौत |
महेश पंवार/देहरादून।
देहरादून के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार दो लोगों ने एक दंपती पर फायरिंग की गई। जिसमें महिला की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि बुटीक संचालिका कामना उम्र 32 की मौत हो गई है जबकि मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के पीछे किसी ओर पर नही मृतिका के रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर जताया जा रहा है। कुछ समय पहले रिंकू कपिल के घर पर ही रहा करता था। लेकिन दो साल पहले कपिल ने रिंकू को किन्ही कारणों के चलते अपने घर से निकाल दिया था। हमले के पीछे की वजह इसी को माना जा रहा है। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया ।
