देखिए LIVE VIDEO: मंदागिरी में गिरे बाबा को पूलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू.. देखिए पूरी खबर

देखिए: मंदागिरी में गिरे बाबा को पूलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू.. देखिए पूरी खबर
अनूप रमोला/अगस्त्यमुनि।
रूद्रप्रयाग में मित्र पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक निराश्रित बाबा की जान बचाई, रूद्रप्रयाग के अगस्तमुनि के पास एक बाबा नशे में मंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची, ओर बाबा का मंदाकिनी नदी से सफल रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पहले आप ये विडियो देखिए कि कैसे पुलिस ने बाबा का रेस्क्यू किया...


देखिए विडियो बाबा का रेस्क्यू करती रूद्रप्रयाग पुलिस व स्थानीय निवासी। 

देखिए - रूद्रप्रयाग मेें शातिर चोरों के गिरोह का लाईव विडियो, कई ज्वैलर्स को लगाई लाखों की चपत।

दरअसल अगस्तमुनि पुलिस को सूचना जानकारी प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति मन्दाकिनी नदी में गिरा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने यथाशीघ्र घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया, तो सड़क से 50 मीटर नीचे नदी में एक साधू बाबा संभवतः नशे की हालत में पड़ा था जिसे तिलवाड़ा स्थानीय चैकी पुलिस, पीआरडी जवान एवं अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी रवीन्द्र कौशल, संदीप देवरानी, पास ही काम कर रहे मजदूरों की सहायता लेकर रेस्क्यू किया गया निकला गया। थाना प्रभारी रवींद्र कौशल ने बताया कि बाबा की उम्र लगभग 65 वर्ष है तथा उन पर काफी चोटें लगी हैं व अभी कुछ भी बोल पाने की हालत मे नहीं हैे। 


बाबा को रेस्क्यू कर निकाल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग को भेजा गया है। बाबा के चोटिल होने के कारण अपना नाम पता बताने मे असमर्थ हैं। फिलहाल पुलिस बाबा की पहचान करने में जुटी है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇