ग्रिल उखाड़ कर मकान में दाखिल हुए चोर, पीड़ित महिला ने दी डकैती की तहरीर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया..

ग्रिल उखाड़ कर मकान में दाखिल हुए चोर, पीड़ित महिला ने दी डकैती की तहरीर ,पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

ग्रिल उखाड़ कर मकान में दाखिल हुए चोर, पीड़ित महिला ने दी डकैती की तहरीर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया
फोटो परिचय-इस ग्रिल को उखाड़कर मकान में  दाखिल हुए चोर। 
महेश पंवार/ रायवाला।
प्रतीतनगर के बनखंडी क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक मकान की ग्रिल उखाड़कर मकान को खंगाल डाला। इस दौरान घर में सो रहे लोग उठ गए और उन्होने शोर मचा दिया। जिसके बाद चोर वहां से भाग गए। महिला ने घटना की सूचना 100 नंबर पर जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार रविवार बीती देर रात प्रतीतनगर निवासी सोकीन रावत के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय सोकीन की पत्नी उषा देवी अपनी दो बेटियों के साथ घर में सो रही थी। सोकीन फौज में कार्यरत हैं। उषा देवी ने बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे कुछ लोग ग्रिल उखाड़कर उनके मकान में दाखिल हुए और कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। उषा ने बताया कि चोरों ने मकान में दाखिल होने से पहले मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था ताकि घर के लोग बाहर न जा सके और बाहर से कोई घर में ना आ सके। उषा देवी के अनुसार जब चोरों ने उनके कमरे की कुंडी लगाने की कोशिश की तो व जाग गए जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचते ही चोर खिड़की के रास्ते भाग गए शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उषा ने घटना की जानकार तुरंत 100 नंबर पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चोरों के हाथ आलमारी में रखे नौ सो रूपए ही हाथ लग पाए थे। पीड़ित उषा देवी ने रायवाला थाने में डकैती करने की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇